अपने दमदार फर्स्ट लुक पोस्टर से दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने के बाद, अब फिल्म ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का रोमांचक टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। टीज़र फिल्म की रहस्यमयी दुनिया की एक झलक दिखाता है, जिसमें प्यार, ड्रामा, मिस्ट्री और सस्पेंस का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। शुरुआत से ही टीज़र दर्शकों का ध्यान खींच लेता है और धीरे-धीरे कहानी के रोमांच से भरपूर सफर में ले जाता है।
एस. एस. एंटरटेनमेंट वर्ल्ड प्रस्तुत इस फिल्म से आर्या कुमार, नीथा शेट्टी और पीहू बिस्वास बॉलीवुड में अपनी नई शुरुआत कर रहे हैं। इनके साथ कई दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
फिल्म का निर्देशन इंदर दास ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले आर्या कुमार ने लिखा है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सोनू कुमार तिवारी और कमल एस. चौपाल ने संभाली है। वहीं आर्या कुमार और हिमांशु तिवारी क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। फिल्म का निर्माण सुमन सौरभ ने किया है। टीज़र को देखकर साफ है कि यह फिल्म प्यार, धोखा, जुनून और छिपे हुए राज़ जैसी भावनाओं को एक रोमांचक कहानी में पेश करेगी। शानदार विजुअल्स, बेहतरीन संगीत और सिनेमाई भव्यता इसे एक अलग अनुभव बनाते हैं। फिल्म का संगीत सोनू राव ने दिया है, जबकि गीत शब्बीर सुर्वे ने लिखे हैं। एडिटिंग हिमांशु तिवारी ने की है और बैकग्राउंड स्कोर शैलेश राव का है।
रहूं मैं तेरे रूबरू’ का रोमांचक टीज़र हुआ रिलीज़, प्यार, मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर होगी यह अनोखी कहानी!

