मनकापुर (गोंडा)। जनपद गोंडा के मनकापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कूकनगर जयंत्रीदूबे डीह गांव निवासी ऋषभ दूबे का चयन भारतीय वायुसेना (Air Force) में होने पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ऋषभ की इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
ऋषभ दूबे, श्री सुभाष चन्द्र दूबे एवं श्रीमती नीलम दुबे के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। दुबौला निवासी रिश्तेदार रामकृष्ण शुक्ल ने बताया कि ऋषभ बचपन से ही मेहनती, कुशल और अच्छे स्वभाव के रहे हैं। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन, निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत के चलते ऋषभ ने भारतीय वायुसेना में चयन जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जो पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। ग्रामीणों का कहना है कि ऋषभ की सफलता से अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवा जीवन की कामना की।
भारतीय वायुसेना में चयन से ऋषभ दूबे ने बढ़ाया जनपद का गौरव, क्षेत्र में खुशी की लहर

