नई दिल्ली। पिछले लोकसभा चुनाव में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती देने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने फैसला किया है कि वो लोकसभा चुनाव 2019 में कहीं से चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि उनकी आम आदमी पार्टी वाराणसी से किसी मजबूत प्रत्याशी को जरूर खड़ा करेगी।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कगा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वो बतौर दिल्ली के मुख्यमंत्री के अपने राज्य पर ध्यान देना चाहते हैं इसलिए उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। संजय सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आप पार्टी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर जबकि उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में फरवरी तक सारी चीजों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। आप पार्टी पूर्वांचल और पश्चिमांचल की कुछ ऐसी सीटों पर भी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी वाराणसी सीट से किसी मजबूत प्रत्याशी को उतारेगी।
2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे केजरीवाल

