चेन्नई। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण के विद्वान सुशिष्य डॉ. मुनिश्री पुलकितकुमार जी व नचिकेता मुनिश्री आदित्यकुमार जी ठाणा 2 का चेन्नई महानगर सीमा मंगल प्रवेश के अवसर पर आध्यात्मिक स्वागत- अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन एचटीएल प्रांगण ने आयोजित हुआ।उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए डॉ. मुनिश्री पुलकित कुमार ने कहा – संत जागृति का संदेश लेकर आते हैं। मुनि स्वयं जागृत रहता है और श्रावक समाज को भी जागृत रहने की पवित्र प्रेरणा देता है। समाज में आई हुई सुषुप्तता को हटाने के लिए संतों का आगमन होता है।
मुनिश्री ने आगे कहा हम चेन्नई में धर्म जागृति की प्रेरणा लेकर आए हैं।चेन्नई सर्व श्रावक समाज में आध्यात्मिक आनंद कैसे बढ़े, यही हमारा लक्ष्यहै। मुनिवर ने कहा इस भीषण गर्मी में भी पदयात्रा करते हुए हम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी की कृपा एवं आशीर्वाद से सातापूर्वक बेंगलुरु से चेन्नई पहुंच गए हैं। चातुर्मास में एवं चातुर्मास से पूर्व चेन्नई श्रावक समाज के प्रत्येक घर में पगलिया एवं गोचरी तथा प्रवचन का लाभ देने का भाव है।
मुनिवर ने प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि साहूकारपेट ‘चातुर्मासिक धर्मोत्सव 2026’ में सम्पूर्ण श्रावक समाज का स्वागत है।इसके अंतर्गत अध्यात्मिक आनंद को बढ़ाने वाले विविध उत्सवों में सकल जैन समाज मिलकर, प्रत्येक कार्यक्रम में उपस्थित रहने का प्रयास करे। नचिकेता मुनिश्री आदित्य कुमार ने गीत प्रस्तुत करते हुए युवा वर्ग को आध्यात्मिकता से जोड़ने के प्रेरणा प्रदान की।सभाध्यक्ष अशोक खतंग ने चेन्नई की धरा पर पधारे हुए मुनिद्वय एवं सभी महानुभावों का स्वागत-अभिनन्दन किया। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा चेन्नई के नव चयनित अध्यक्ष महेंद्र मांडोत,जैन महासंघ अध्यक्ष प्यारेलाल पितलिया,महासभा के तमिलनाडु आंचलिक प्रभारी विमल चिप्पड़, तथा एचएफसीएल के प्रबंधक मनोज बैद ने महासभा अध्यक्ष महेंद्र नाहटा परिवार की ओर से मुनिवर का फैक्ट्री परिसर में पधारने पर स्वागत-अभिनंदन किया।
पर्यावरण दिवस पर स्वस्थ,मस्त और आत्मस्थ रहने की प्रेरणा मुनिश्री ने प्रदान की।
महासभा से देवराज आच्छा, तेयुप अध्यक्ष विशाल सुराणा,चेन्नई महिला मंडल अध्यक्ष हेमलता नाहर,अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुभद्रा लुणावत, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉरम से डॉ. कमलेश नाहर, किलपाक सभाध्यक्ष अशोक परमार, उत्तर चेन्नई सभाध्यक्ष महावीर धोका, माधावरम सभा एवं ट्रस्ट से प्रवीण सुराणा, ट्रिप्लीकेन ट्रस्ट से गौतम सेठिया, साहूकारपेट ट्रस्ट से तनसुखलाल नाहर, अभातेयुप एवं जैन विश्व भारती से संदीप मूथा, धर्मीचंद छल्लानी, तन्डियारपेट ट्रस्ट से पूनमचंद मांडोत आदि ने अपनी भावनाएं रखीं। HFCL के मनोज बैद का सभा की ओर से सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र खांटेड ने किया। उपर्युक्त जानकारी सभा के प्रचार-प्रसार प्रभारी संतोष सेठिया ने दी।।
चेन्नई महानगर सीमा मंगल प्रवेश पर मुनिवर का आध्यात्मिक अभिनंदन समारोह का आयोजन
Highlights
- हम चेन्नई में धर्म जागृति की प्रेरणा लेकर आए हैं- डॉ. मुनि पुलकित कुमार

