डोम्बिवली: शांतिदूत, महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या शासनश्री साध्वीश्री सोमलताजी व साध्वी वृंद का मंगल प्रवेश डोबिंवली में हुआ। मंगल प्रवेश से पहले भव्य रैली मानपाडा रोड से बाजीराव चौक होते हुए तेरापंथ सभाभवन तक निकाली गई। शासनश्री साध्वी श्री सोमलताजी के मंत्रोच्चार से कार्यक्रम की शुभशुरुआत हुई। स्वागत के स्वर में सभाध्यक्ष सुरेश सिघंवी,अभातेयुप क्षेत्रीय सहयोगी जगदिश परमार, अभुतपुर्व सभाध्यक्ष भगवतीलाल पटवारी, तेयुप अध्यक्ष ललित सिघंवी, महिला मंडल संयोजिका सरोज सिघंवी मलाड से संगीता चपलोत तेयुप मंत्री अशोक जैन मलाड़ से उपासक लोढ़ा जी ने अपनी अभिव्यक्ति दी। साध्वी श्री संचितयशाजी डोबिंवली का जागरुक व आध्यात्मिक क्षैत्र में सक्रिय है।
शासनश्री सोमलताजी ने श्रावक समाज का मार्गदर्शन करते हुए फरमाया की देव गुरु के प्रति गहरी निष्ठा रखे इससे विचलित नही होना चाहिये। कुशल संचालन तेयुप मंत्री सुरेश बैद ने किया।मंगलाचरण तेयुप ने किया। स्वागत गीतिका महिला मंडल द्वारा की गई। इस अवसर पर डोंबिवली का सम्पूर्ण श्रावक भारी संख्या में उपस्थित था।
डोम्बिवली में शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी का प्रवास

