By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लक्ष्मी बाफना की प्रेरणा से “माँ एंड मी – टैलेंट फिएस्टा” बना मातृत्व उत्सव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

लक्ष्मी बाफना की प्रेरणा से “माँ एंड मी – टैलेंट फिएस्टा” बना मातृत्व उत्सव

Last updated: May 19, 2026 12:59 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
Highlights
  • “माँ एंड मी - टैलेंट फिएस्टा” बना मातृत्व और रिश्तों का भावनात्मक उत्सव

बेंगलुरु। मदर्स डे के उपलक्ष्य में जीतो लेडीज विंग बेंगलुरु नॉर्थ के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा 7 मई से 12 मई 2026 तक ऑनलाइन प्रतियोगिता “माँ एंड मी – टैलेंट फिएस्टा” का आयोजन किया गया। इस अनूठी प्रतियोगिता में लगभग 30 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जिनमें करीब 70 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर माँ और बच्चों के खूबसूरत रिश्ते को कला, प्रेम एवं रचनात्मकता के माध्यम से प्रस्तुत किया। अन्य शहरों और राज्यों से भी अनेक प्रविष्टियाँ प्राप्त होने से कार्यक्रम का उत्साह और अधिक बढ़ गया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों ने अपनी माताओं और बच्चों के साथ दो मिनट के रिकॉर्डेड वीडियो प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, नाटक एवं अभिनय जैसी आकर्षक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। इन भावनात्मक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माँ-बच्चे के रिश्ते को और अधिक सशक्त बनाना, बच्चों में आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देना तथा परिवारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रस्तुतियों में प्रेम, अपनापन एवं पारिवारिक मूल्यों की सुंदर झलक दिखाई दी।
निर्णायकों द्वारा रचनात्मकता, प्रस्तुति एवं प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुनीताजी कोठारी, द्वितीय पुरस्कार खुशबू जैन तथा तृतीय पुरस्कार मोनिकाजी कुमारी एवं श्वेताजी राकेचा को प्रदान किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम 14 मई को घोषित किए गए तथा 15 मई 2026 को सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जीतो लेडीज विंग नॉर्थ की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी बाफना, मुख्य सचिव श्रीमती रक्षा छाजेड़, पूर्व अध्यक्षा श्रीमती निशाजी सामर एवं लेडीज संयोजक श्री नेमीचंदजी दलाल ने प्रतिभागियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम का सफल संयोजन संयोजक श्रीमती सुमन जैन एवं सह-संयोजक श्रीमती सिंपल हिंगड़ द्वारा किया गया। उनके समर्पित प्रयासों से आयोजन यादगार एवं आनंदमय बना। “माँ एंड मी – टैलेंट फिएस्टा” केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि माँ और बच्चों के बीच प्रेम, आत्मीयता एवं भावनात्मक जुड़ाव का सुंदर उत्सव बनकर उभरा, जिसने सभी प्रतिभागियों को जीवनभर की मधुर स्मृतियाँ प्रदान कीं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राजसमंद जिले के मंदारिया मालिया का वास में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
Next Article जीवन में रहे जागरूकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जंगली म्यूज़िक ने रिलीज़ किया साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टाइटल ट्रैक
entertainment
May 19, 2026
जीवन में रहे जागरूकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
May 19, 2026
राजसमंद जिले के मंदारिया मालिया का वास में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
social
May 19, 2026
जेएलडब्ल्यू बेंगलुरु नॉर्थ द्वारा पिकलबॉल टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन
social
May 19, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?