By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राजसमंद जिले के मंदारिया मालिया का वास में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

राजसमंद जिले के मंदारिया मालिया का वास में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन

Last updated: May 19, 2026 12:55 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
Highlights
  • श्री गणपतिजी महाराज, कुलदेवी श्री अंबिका माताजी एवं श्री सती माताजी मंदिर निर्माण का हुआ शिलान्यास 

राजस्थान के राजसमंद जिले के देवगढ़ क्षेत्र स्थित राणेसर री पाल, मालियों का वास, मंदारिया में धार्मिक आस्था, भक्ति एवं सामाजिक एकता से ओतप्रोत भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री गणपतिजी महाराज, कुलदेवी श्री अंबिका माताजी एवं श्री सती माताजी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास (नींव पूजन) किया गया।
प्रातः 7:30 बजे से प्रारंभ हुए इस मंगलमय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। मंदिर निर्माण के शुभारंभ अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। धार्मिक अनुष्ठानों, वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधियों के साथ भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर के शिलान्यास लाभार्थी परिवार के रूप में श्री नेमीचंद जी, पारसमल जी, मनोहरलाल जी, दिनेशकुमार जी, गौतमकुमार जी, शांतिलाल जी, अशोककुमार जी, सुरेशकुमार जी, महावीरजी, सुनीलजी, उत्तमजी एवं पवनजी कटारिया परिवार (थाना-भीम) का विशेष योगदान एवं सहयोग रहा। समाजजनों ने लाभार्थी परिवार की धर्म भावना एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में राजस्थान, सूरत एवं बेंगलूरु सहित विभिन्न स्थानों से समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह में बोहरा, कटारिया, सामरा, टेबा भाईपा समाज के लोगों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। आयोजन ने समाज की एकता, धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य अर्जुनलाल सामरा, विमल कटारिया, लोकेश बोहरा, अभातेयुप राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जितेश पोखरना, देव चावत, जय आनंद जन परमार्थ अध्यक्ष रतन जी मारू, कैलाश पोखरना, कैलाश चावत सहित अनेक गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि समाज की संस्कृति, परंपरा एवं आध्यात्मिक चेतना का केंद्र होता है। उन्होंने मंदिर निर्माण को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी एवं समाज को संगठित रखने वाला महत्वपूर्ण कार्य बताया। कार्यक्रम में महावीर जैन हॉस्पिटल, बेंगलूरु के महामंत्री पारस भंडारी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन उल्लेखनीय रहा। उनके सहयोग से संपूर्ण आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समाजजनों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। धार्मिक उल्लास एवं उत्साह के बीच सम्पन्न हुए इस आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की मंगलकामना करते हुए क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के विस्तार की प्रार्थना की। साथ ही समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं एकता निरंतर बनी रहे, ऐसी भावना व्यक्त की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी एवं सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता निभाई। सम्पूर्ण आयोजन श्रद्धा, सेवा, सहयोग एवं समाजिक समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जेएलडब्ल्यू बेंगलुरु नॉर्थ द्वारा पिकलबॉल टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन
Next Article लक्ष्मी बाफना की प्रेरणा से “माँ एंड मी – टैलेंट फिएस्टा” बना मातृत्व उत्सव

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जंगली म्यूज़िक ने रिलीज़ किया साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टाइटल ट्रैक
entertainment
May 19, 2026
जीवन में रहे जागरूकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
May 19, 2026
लक्ष्मी बाफना की प्रेरणा से “माँ एंड मी – टैलेंट फिएस्टा” बना मातृत्व उत्सव
social
May 19, 2026
जेएलडब्ल्यू बेंगलुरु नॉर्थ द्वारा पिकलबॉल टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन
social
May 19, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?