By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले “उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत”
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले “उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत”

Last updated: May 11, 2026 2:20 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया संबोधन पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता को त्याग और बचत की सलाह देना सरकार की विफलता को दर्शाता है। श्री राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा, “मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो और घर से काम करो। ये उपदेश नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी के सबूत हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की स्थिति ऐसी हो गई है कि अब सरकार जनता को यह बताने लगी है कि क्या खरीदना है और क्या नहीं। राहुल गांधी ने कहा कि हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल दी जाती है ताकि सरकार खुद जवाबदेही से बच सके। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “देश चलाना अब प्रधानमंत्री के बस की बात नहीं है।”
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए ऊर्जा बचत, आत्मनिर्भरता और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार पर जोर दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि “देश के लिए लड़ना ही देशभक्ति नहीं है, बल्कि देश के लिए जीना और अपने कर्तव्यों का पालन करना भी देशभक्ति है।” उन्होंने लोगों से पेट्रोल और डीजल का कम इस्तेमाल करने, मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक उपयोग करने, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग तथा वर्चुअल मीटिंग्स को फिर से अपनाने की अपील की थी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने लोगों से सोना खरीदने से बचने का भी आग्रह किया। प्रधानमंत्री के इसी बयान को लेकर अब कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है।

मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।

ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं।

12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 11, 2026

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article देशवासी एक साल तक न तो सोना खरीदें और न ही विदेश यात्रा पर जाएंः मोदी
Next Article योगी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक जुगाड़ व सरकारी संसाधनों पर बोझः मायावती

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जब दुनिया के अन्य देश संभावित संकट की तैयारी में जुटे थे, तब मोदी सरकार चुनाव, विज्ञापन और सांप्रदायिकता फैलाने में व्यस्त थी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 11, 2026
योगी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक जुगाड़ व सरकारी संसाधनों पर बोझः मायावती
state
May 11, 2026
देशवासी एक साल तक न तो सोना खरीदें और न ही विदेश यात्रा पर जाएंः मोदी
national
May 11, 2026
जैन संस्कार विधि से हुआ तेयुप विजयनगर के “युवालोक” कार्यालय का शुभारंभ
social
May 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?