ईशा अम्बानी के फैन पेज ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मेट गाला में ईशा अम्बानी और ओरी के बीच लंबे समय से चले आ रहे बॉन्ड को हाइलाइट करता है। गौरतलब है कि ईशा अम्बानी ओरी की जोड़ी को देखते हुए इस वीडियो की शुरुआत एक मज़ेदार लाइन से होती है, जिसमें हल्के-फुल्के और प्लेफुल टोन में लिखा है कि किम कार्दर्शियन भी कभी पैरिस हिलटन की असिस्टेंट थीं। इसके आगे वीडियो में देखते हैं कि जैसे-जैसे ईशा अम्बानी इवेंट में आगे बढ़ती हैं, वैसे-वैसे ओरी, उनके कैंडिड और अनफिल्टर्ड मोमेंट्स को कैप्चर करते हुए पीछे-पीछे कैमरा लिए नज़र आते हैं।
इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग सालों, यानी 2019, 2023 और 2025 की सारी झलकियों को एक साथ जोड़ा गया है। इससे साफ होता है कि यह कोई एक बार की मौजूदगी नहीं, बल्कि एक लगातार बनी रहने वाली प्रेज़ेंस है। हर फ्रेम में ओरी, ईशा अम्बानी के सफर को डॉक्यूमेंट करते हुए कैमरे के पीछे नज़र आते हैं।
यही वजह है कि इसके कैप्शन में ओरी और ईशा अम्बानी के रिश्ते को बेहद सहज और सटीक तरीके से बयां करते हुए एक कैप्शन लिखा है, “ईशा अम्बानी, मेट में? ओरी तो पहले से ही वहाँ मौजूद हैं।”
कुल मिलाकर, यह फैंस द्वारा शेयर किया गया वीडियो, मेट गाला की चमक-दमक से परे एक अलग पहलू को सामने लाता है। रेड कार्पेट और कॉउचर से आगे, यह एक ऐसी दोस्ती की झलक दिखाता है, जहां ईशा अम्बानी के लिए कैमरे के पीछे ओरी की मौजूदगी स्थायी रही है।
https://www.instagram.com/reel/DX9lYmcv1tX/?igsh=MWplNG16cjFrd2xibQ==

