विकास धाकड़/शिशोदा (श्रीनाथजी)। संस्था शिरोमणि तेरापंथ महासभा के निर्देशानुसार आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी के संदर्भ में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का आयोजन पूरे देश भर में किया जा रहा है ! इसी क्रम में आज दिनांक 30 अप्रैल को शिसोदा ग्राम में भी इस कार्यशाला का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल के मंगलाचरण के द्वारा किया गया।
मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपासक प्रवक्ता श्रीमान सुरेश कुमार जी बाफना उपस्थित रहे। उन्होंने जैन धर्म , तेरापंथ दर्शन आचार्य भिक्षु द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत लौकिक एवं लोकोत्तर तथा तेरापंथ के मौलिक सिद्धांतों की व्यवस्थित रूप से श्रावक समाज को जानकारी प्रदान की ! महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री फूलचंद जी चतरावत ने कार्यशाला के उद्देश्य की जानकारी श्रावक समाज को बतलाई!महासभा प्रभारी एवं कार्य समिति सदस्य श्री कांतिलाल जी धाकड़ का इस कार्यशाला के आयोजन में सक्रिय भूमिका रही।
इस कार्यशाला में अच्छी संख्या में उपस्थित श्रावक समाज ने अनेक जिज्ञासा प्रस्तुत की , जिसका समुचित समाधान प्रशिक्षक महोदय ने प्रदान किया। इस कार्यशाला में महिला मंडल की भी सक्रिय भूमिका रही। आभार ज्ञापन इंद्रमल जी मीठालाल जी धाकड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन उपासक श्री प्रकाश जी धाकड़ कविराज द्वारा किया गया। कार्यशाला में उपस्थित सदस्य रमेश जी मुथा ,भगवतीलाल जी धाकड़ , अर्जुनलाल जी धाकड़ , फतेहलाल जी धाकड़ , नाथूलाल जी धाकड़ , शंकरलालजी धाकड़ , सोहनलाल जी धाकड़ , कैलाश जी बेताला, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती शीला जी बेताला, आदि गणमान्य श्रावक ,श्राविका एवं पुरे गांव सें सराहनीय एवं अच्छी उपस्थिति रही।
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन

