मालाड, मुंबई। बोराणा के मूल निवासी एवं मुंबई मालाड प्रवासी श्रद्धानिष्ठ श्रावक श्री शंकरलालजी मुणोत की पौत्र वधु डॉ. सेजल शुभम् मुणोत के नवीन प्रतिष्ठान ‘आरोग्य मोबिलिटी एण्ड हीलिंग फिजियोथैरेपी एवं रिहैब क्लिनिक’ का उद्घाटन जैन संस्कार विधि से सम्पन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर ह्री श्रेणी के संस्कारक, वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक एवं प्रवक्ता उपासक श्री पारसमलजी दुगड़ (कांदिवली) ने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में जैन विधि से मंगल मंत्रोच्चार के साथ प्रतिष्ठान की आधारशिला रखी। शुभ मुहूर्त में संपन्न हुए शिलान्यास के दौरान संस्कारक द्वारा उच्चारित मंगल मंत्रो से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
ज्ञातव्य है कि मुणोत परिवार जैन संस्कार विधि को प्रोत्साहित करने हेतु दीपावली आदि पर्वों का पूजन भी जैन विधि से ही संपादित करता है। इस अवसर पर परिवार के श्री राजेन्द्र मुणोत, संजय मुणोत, प्रमोद मुणोत, श्रीमति सुंदरबाई, भावना, निर्मला, वंदना, रिद्धि एवं डॉ. सेजल मुणोत उपस्थित रहे।
युवा पीढ़ी में जैनत्व के संस्कारों को प्राणवान बनाए रखने में जैन संस्कार विधि एक मील का पत्थर साबित हो रही है। गौरव, शुभम्, कमल, प्रांजल, आयुष एवं अन्वित सहित परिवार की युवा पीढ़ी ने भी इस सुंदर आयोजन का लाभ लिया।
कार्यक्रम के अंत में संस्कारक श्री पारसमल जी दुगड़ ने मंगल पाठ का सुनाकर प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।जैन एकता और जैन संस्कार विधि को सुदृढ़ करते हुए तेयुप कांदिवली सदैव धर्मसंघ के प्रति निष्ठावान सेवाभावी परिषद् हैं।
जैन संस्कार विधि से हुआ ‘आरोग्य मोबिलिटी एण्ड हीलिंग’ फिजियोथैरेपी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ

