मुंबई। दिनांक 23.4.2026 को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित गणगौर उत्सव का आयोजन कांदिवली तेरापंथ महिला मंडल द्वारा राज भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुभ शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई तत्पश्चात कांदिवली महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती निर्मला जी कोठारी ने स्वागत वक्तव्य दिया एवं कार्यक्रम को प्रारंभ करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में अ भा ते म म की महामंत्री श्रीमती रचना जी हिरण कार्य समिति सदस्य श्रीमती समृद्धि की बोकाडिया श्रीमती रेखा जी सियाल की गरिमा मय उपस्थिति रही।
महामंत्री श्रीमती रचना जी हिरण ने आयोजित गणगौर उत्सव कार्यक्रम की सराहना की एवं बहनों को मंडल की गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती निशा जी दूगड़ एवं श्रीमती मधु जी श्याम सुखा ने बहुत ही सुंदर ढंग से कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई।
परामर्शक श्रीमती जी भारती जी सेठिया ने कहानी के माध्यम से गणगौर के बारे में बहुत ही अच्छी जानकारी बहनों को बताई।
मेहंदी ,श्रृंगार, गायन और बेस्ट पोशाक सब प्रतियोगिताओं में बहनों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। कन्यामंडल की भी विशेष प्रस्तुति रही।
मेहंदी प्रतियोगिता के लिए जज के लिए श्रीमती रिपल शाह, गायन के लिए श्रीमती प्रतिभा जी वेद एवं श्रृंगार एवं ड्रेस के लिए श्रीमती किंजल जी परमार एवं भावना जी परमार को आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर और सकुशल संचालन श्रीमती निशा जी दूगड़ एवं श्रीमती मधु जी श्याम सुखा और कन्या मंडल से यशी कोठारी और याशीका दुगड़ किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी बहनों को पुरस्कृत किया गया। कुमकुम ,मेहंदी और चॉकलेट से सभी बहनों का स्वागत श्रीमती कल्पना जी दुगड़, श्रीमती सुमन जी नाहटा, श्रीमती अनीशा जी कोठारी और श्रीमती सरला जी धाकड़ ने किया। कार्यक्रम में लगभग 195 बहनों की विशेष उपस्थिति रही और आभार ज्ञापन श्रीमती प्रीति जी बोथरा ने किया।


