मुंबई। शासन श्री साध्वी श्री शिवमाला जी के सानिध्य में परम पूज्य महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के 65 वे जन्म दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। साध्वी श्री ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंगलाचरण सभा मंत्री दिनेश धाकड़ ने किया। स्वागत सभा अध्यक्ष सुरेश डागलिया ने किया। आचार्य महाश्रमण जी के जन्म से दीक्षा आचार्य पद की संक्षिप्त जानकारी दी। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान दिलीप जी सरावगी ने आचार्य श्री महाश्रमण जी कि अनुकंपा महायशस्वी महातपस्वी आदि गुरदेव की अनेक विशेषता के बारे में नई नई जानकारी दी। आप एक तत्वज्ञ श्रावक हैं आपके द्वारा संकलित पुस्तक मेरे महाश्रमण भगवान का विमोचन साध्वी श्री के सानिध्य में किया।
साध्वी श्री अमित रेखा जी शासन श्री साध्वी शिवमाला जी आचार्य महाश्रमण जी के आध्यात्मिक जीवन की मंगल कामना की आप युगों युगों तक संघ की सेवा करते रहे आप दीर्घायु हो आपका स्वास्थ्य निरामय हो।
इस अवसर पर फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, कार्याध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, कोषाध्यक्ष प्रकाश सिसोदिया, उपाध्यक्ष रमेश मेहता, दक्षिण मुंबई युवक परिषद से अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, कोषाध्यक्ष रौनक धाकड़, महिला मंडल दक्षिण मुंबई श्रावक समाज उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितेश धाकड़ ने किया। कार्यक्रम कुशल संचालन सभा मंत्री दिनेश धाकड़ ने किया।
दक्षिण मुंबई में हुआ आचार्य श्री महाश्रमण जी के 65वें जन्म दिवस और 17वें पट्टोत्सव का आयोजन

