मुंबई। मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन (MWGJA) द्वारा ज्वेलरी उद्योग को GST अनुपालन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी एवं स्पष्टता प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण GST सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। “Empowering the Industry with Knowledge – Learning, Growing, Leading” थीम पर आयोजित इस सेमिनार में मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों से आए ज्वेलर्स एवं उद्योग से जुड़े लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
कार्यक्रम में CGST विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें आर. एस. माहेश्वरी (प्रधान आयुक्त), राजन मिश्रा (सहायक आयुक्त), दानिश अख्तर (अधीक्षक) एवं संयम जोहरी (निरीक्षक) शामिल रहे। अधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन से ज्वेलर्स को अपने दैनिक व्यवसाय में आने वाली GST संबंधी जटिलताओं को समझने में महत्वपूर्ण सहायता मिली। सेमिनार के दौरान श्रम शुल्क (5% बनाम 18%), डिलीवरी चालान के नियम, बिक्री एवं प्रदर्शनी हेतु अंतरराज्यीय माल परिवहन, तथा नोटिस, पेनल्टी एवं ITC अवरोध से संबंधित सामान्य त्रुटियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर MWGJA के पदाधिकारी अध्यक्ष महेश बाफना, सचिव श्रेयांस कोठारी, उपाध्यक्ष संदीप कोठारी एवं दिनेश कोठारी, कोषाध्यक्ष कमल कोठारी, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जैन, पूर्व सचिव अनिल पामेचा तथा समिति सदस्य नितेश धाकड़-ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJF), इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA), ज्वेलर्स यूथ फोरम (JYF), दागीना बाजार एसोसिएशन एवं सराफा वेलफेयर एसोसिएशन का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
MWGJA के प्रतिनिधि ने सभी मुख्य अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन एक सकारात्मक संदेश के साथ हुआ, जिसमें GST के बदलते परिदृश्य में जागरूकता, अनुपालन एवं निरंतर सीखने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
MWGJA द्वारा ज्वेलरी उद्योग हेतु GST सेमिनार का सफल आयोजन

