बेंगलुरु। स्वयं – वी कनेक्ट, पहली महिला बिज़नेस रेफरल ग्रुप, ने अपने छठे कार्यकाल की पहली मीटिंग राजाजीनगर स्थित जीतो बैंगलोर नॉर्थ ऑफिस में सफलतापूर्वक आयोजित की। यह आयोजन जीतो लेडीज विंग बैंगलोर नॉर्थ की चेयरपर्सन श्रीमती लक्ष्मी बाफना के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न हुआ। मीटिंग की शुरुआत नवकार मंत्र के भावपूर्ण पाठ से हुई।
इस अवसर पर समूह द्वारा कुछ नए और इनोवेटिव प्रयास भी प्रस्तुत किए गए। “डिस्प्ले लाउंज कॉन्सेप्ट” के अंतर्गत प्रत्येक मीटिंग में दो सदस्यों को अपने उत्पादों एवं सेवाओं को विशेष काउंटर के माध्यम से प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाएगा। साथ ही, 8-मिनट के प्रेजेंटर्स को अपनी प्रस्तुति को और प्रभावी बनाने के लिए इस डिस्प्ले लाउंज का अतिरिक्त लाभ भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उनके व्यवसाय को बेहतर मंच मिल सके। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण AdElev8 के डायरेक्टर – क्लाइंट पार्टनरशिप्स, श्री वरुण विनोद कुमार चोबारी द्वारा आयोजित एक रोचक और ज्ञानवर्धक वर्कशॉप रही। उन्होंने वीडियो एडिटिंग एवं कंटेंट क्रिएशन पर व्यावहारिक जानकारी देते हुए वीएन एप्लीकेशन और कैनवा के उपयोग का लाइव प्रदर्शन किया। उनके साथ AdElev8 के सोशल मीडिया मैनेजर श्री जयंत एस. कुमार भी उपस्थित रहे। यह सत्र अत्यंत इंटरैक्टिव रहा और सभी सदस्यों के लिए सीखने का एक मूल्यवान अवसर सिद्ध हुआ।
मीटिंग में शैक्षिक सत्र के अंतर्गत श्रीमती पूर्वी जसानी द्वारा रेफरल्स के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही, सभी सदस्यों ने 30 सेकंड की बिज़नेस पिच प्रस्तुत की, जबकि आगंतुकों ने 15 सेकंड की पिच के माध्यम से अपने व्यवसाय का परिचय दिया। डोर प्राइज़ के रूप में सर्वश्रेष्ठ 30-सेकंड पिच हेतु श्रीमती पूनम सुराणा, सर्वाधिक बिज़नेस देने वाली के रूप में श्रीमती चेरिका जैन तथा रेफरल चैंपियन के रूप में श्रीमती लक्षिता कटारिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस सफल आयोजन पर जीतो लेडीज विंग बैंगलोर नॉर्थ की महामंत्री श्रीमती रक्षा छाजेड़ ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।
“स्वयं – वी कनेक्ट की नई शुरुआत: महिला उद्यमियों के लिए अवसर और नवाचार का मंच”

