अहमदाबाद। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद उत्तर द्वारा कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग (CPS) कार्यशाला की graduation ceremony का शानदार आयोजन तेरापंथ भवन, मोटेरा में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुई। सहमंत्री श्री अरिहंत बाफना की मधुर आवाज में प्रस्तुत विजय गीत ने वातावरण को मंगलमय बना दिया, जिसमें परिषद के साथियों ने साथ दिया। श्रावक निष्ठा पत्र का वांचन अभातेयुप के पूर्व महामंत्री श्री हनुमान जी लुंकड़ ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए पधारे अभातेयुप महामंत्री श्री सौरभ पटावरी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में उपस्थित CPS संभागियों को प्रेरणा देते हुए अभातेयुप के इस आयाम के साथ सेवा संस्कार संगठन के अंतर्गत आने वाले आयामों की जानकारी दी।
तेयुप अहमदाबाद उत्तर के अध्यक्ष श्री दिलीप भंसाली ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रथम सहभागियों का हार्दिक अभिनंदन किया। आपने सभी को कार्यशाला में पूर्ण तन्मयता से अपने व्यक्तित्व एवं सार्वजनिक मंचों पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत होने की प्रेरणा दी। साथ ही संयोजकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना की। इसी क्रम में CPS कार्यशाला संभगियों ने FINAL DAY पर अलग अलग और चुनिंदा विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री भैरुलाल जी चोपड़ा, ज़ोनल ट्रेनर श्री गणेश बम्ब तथा श्रीमती डिम्पल सियाल, विशिष्ट अतिथि के श्री हनुमानजी लुंकड़ व श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, उत्तर अहमदाबाद अध्यक्ष श्री मुकनचन्द जी भंसाली तथा तेयुप, अहमदाबाद उत्तर शाखा प्रभारी श्री अर्पित नाहर एवं अभातेयुप परिवार से सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यशाला में 35 संभागियों ने पंजीकरण करवाया एवं 24 संभागियों ने अंतिम दिवस अपनी प्रस्तुति दी और ग्रेजुएशन सेरेमनी का हिस्सा बने और उन्हें सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अहमदाबाद की विभिन्न संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं श्रावक समाज की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आभार ज्ञापन सहमंत्री श्री विशाल पींचा द्वारा किया गया।

