राजाजीनगर। जीतो बैंगलोर नॉर्थ लेडीज विंग द्वारा आयोजित “माइक मास्टर्स – मास्टरिंग द आर्ट ऑफ पब्लिक स्पीकिंग” के 6 दिवसीय कार्यशाला का समापन समारोह जीतो कार्यालय, राजाजीनगर में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास, संप्रेषण कौशल एवं व्यक्तित्व विकास की प्रेरणादायक यात्रा का सफल समापन रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र नवकार मंत्र के उच्चारण के साथ हुई, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम के लिए चेयरमैन श्री विमलजी कटारिया एवं श्री विजयजी सिंघवी द्वारा शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। जीतो नॉर्थ लेडीज विंग चेयरपर्सन श्रीमती लक्ष्मी बाफना ने बच्चों को MAPS पूर्ण करने पर बधाई देते हुए उनके उत्साह और प्रगति की सराहना की। लेडीज विंग महामंत्री श्रीमती रक्षा छाजेड़ ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि “माइक मास्टर्स केवल बोलना सिखाने का मंच नहीं, बल्कि झिझक को आत्मविश्वास में बदलने की एक सशक्त प्रक्रिया है,” तथा यह मंच हर बच्चे को अपनी अनोखी आवाज़ पहचानने और निखारने का अवसर प्रदान करता है।
मुख्य अतिथि श्रीमती लेखा जैन ने अपने संबोधन में पब्लिक स्पीकिंग को एक महत्वपूर्ण जीवन कौशल बताते हुए कहा कि यह आत्मविश्वास, नेतृत्व और स्पष्ट अभिव्यक्ति को विकसित करता है। विशिष्ट अतिथि श्रीमती वैशाली बेताला ने आत्मविश्वास को निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताते हुए बच्चों को निडर होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षकों में पायलट फैकल्टी श्री नरेश बी. गादिया ने प्रभावी संप्रेषण को लोगों से जुड़ने की कला बताते हुए प्रतिभागियों के उल्लेखनीय परिवर्तन की सराहना की। को-पायलट फैकल्टी श्रीमती कृषा शाह ने स्पष्टता, बॉडी लैंग्वेज एवं प्रभावी प्रस्तुति के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि सुश्री अवधी चौहान ने संरचित सोच और मॉक सेशन्स की उपयोगिता को आत्मविश्वास निर्माण की कुंजी बताया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 30 प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न विषयों पर दिए गए प्रभावशाली भाषण रहे, जिनमें सभी बच्चों ने उल्लेखनीय प्रगति का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन सहमंत्री श्रीमती सुमन रांका द्वारा किया गया। इस सफल आयोजन के लिए कन्वीनर श्रीमती सुनीता कोठारी एवं को-कन्वीनर श्रीमती प्रियंका जैन के उत्कृष्ट प्रबंधन की सराहना की गई, साथ ही श्रीमती लीलाजी पितलिया एवं श्रीमती मीनू जैन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। माइक मास्टर्स एक सशक्त मंच के रूप में उभरकर सामने आया है, जो बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व की मजबूत नींव स्थापित कर रहा है।
जीतो नॉर्थ बैंगलोर लेडीज विंग का माइक मास्टर्स समापन: महामंत्री रक्षा छाजेड़ की प्रेरणा से निखरी बच्चों की प्रतिभा
Highlights
- जीतो नॉर्थ का माइक मास्टर्स सम्पन्न, रक्षा छाजेड़ की प्रेरणा से बच्चों में आत्मविश्वास

