मुंबई। दक्षिण मुंबई मैं अक्षय तृतीया पर साध्वीश्री अमित रेखाजी के 24वां वर्षी तप की लहर चली और पूरा आचार्य तुलसी सभागृह भक्तिमय हुआ। मुंबई स्थित महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में अक्षय तृतीया वर्षीतप महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर अत्र विराजित साध्वी श्री अमित रेखा जी के 24वें वर्षीतप की पूर्णता के उपलक्ष्य में पारणा समारोह सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुभ शुरुआत साध्वी श्रीजी द्वारा नमस्कार महामंत्र के पावन उच्चारण से हुई। तत्पश्चात ज्ञानशाला परिवार सें विजयश्रीजी आशाजी रेखाजी दीपलता जी और बहनों ने भावपूर्ण मंगलाचरण प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
तेरापंथ सभा, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष श्री सुरेश जी डागलिया ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए साध्वी श्रीजी के तप, त्याग एवं संयममय साधना की हृदयस्पर्शी अनुमोदना की।
आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त करते हुए साध्वी श्रीजी के तप की सराहना की।
तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई की अध्यक्षा श्रीमती लतिका डागलिया ने साध्वी श्रीजी के प्रेरणादायक जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग, अनुशासन और साधना को समाज के लिए आदर्श बताया।श्रीमान माणेकजी सकलेचा जी ने साध्वीश्री जी के तप के बारे मैं कुछ पुरानी बातों की जानकारी प्रदान की ।अशोकजी बरलोटा ने कहा इस तप से हमे भी सीखना है और जीवन मैं उतारना है ।
महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री किशन जी डागलिया ने भी अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए तप की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन श्री दिनेश जी धाकड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर अच्छी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही तथा श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण पच्चखान (प्रत्याख्यान) एवं अपनी श्रद्धा के भाव प्रकट किए।
यह सम्पूर्ण आयोजन शासन श्री साध्वी श्री शिवमाला जी (ठाणा 3) के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। संपूर्ण वातावरण तप, त्याग और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रहा।
अक्षय तृतीया पर महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में वर्षीतप महोत्सव का भव्य आयोजन

