कानपुर। उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने किडनी प्रत्यारोपण गैंग के दो आरोपियों के नोटों की गड्डी के साथ वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुये कहा है कि इस मामले में गैंग के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि छह से सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस अलग अलग जिलों में छापेमारी कर रही है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम.कासिम आबिदी ने सोमवार को बताया कि नोटों की गड्डी लिए हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें अभियुक्त अफजल एवं उसका एक साथी परवेज़ सैफी दिखाई दे रहे हैं। उन्होने कहा कि अब तक की पुलिस जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि सभी संबंधित व्यक्ति एक संगठित गिरोह (सिंडिकेट) के रूप में कार्य कर रहे थे तथा उसी के अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे।
किडनी प्रत्यारोपण गिरोह के दो सदस्यों का नोटों के साथ वीडियो वायरल

