मुंबई। महावीर इंटरनेशनल मेडिकल डायरेक्ट्रेट द्वारा आयोजित ज्येष्ठ नागरिक संघ कैम्प में नवी मुंबई महापौर सुजाता पाटिल एवं उपमहापौर दशरथ भगत जी की विशेष उपस्थिति रही।
इंटरनेशनल हेल्थ डायरेक्टर डॉ. बलवंत चोरड़िया द्वारा आयोजित मेडिकल कैम्प में विभिन्न प्रकार की जांचें सुगर, बीपी, ईसीजी, आंखों की जांच, यूरोफ़्लोमेट्री,मैमोग्राफी आदि मुफ़्त करवाई गई। करीब 150 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। महावीर इंटरनेशनल से प्रकाश संचेती, मनीष जैन, महावीर जैन, नितेश बाफना की उपस्थिति रही।
महापौर मैडम ने कैम्प का अवलोकन करते हुए ख़ुशी व्यक्त की एवं निस्वार्थ सेवाओ के लिए डॉ बलवंत चोरड़िया का स्वागत करते हुए महानगर पालिका द्वारा किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए आश्वासन दिया। म आई लाइफ सेविंग किट के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं स्वयं लेकर गए कैम्प में एमपीसीटी, रामकृष्ण नेत्रालय, एवं न्यू इरा हॉस्पिटल का सहयोग रहा।
महावीर इंटरनेशनल सेवा को समर्पित संस्था: महापौर

