आसीन्द। आसीन्द में आयोजित महावीर इंटरनेशनल , जोन अधिवेशन में निशुंल्क अत्याधुनिक कैंसर वैन द्वारा महिलाओ की मैमोग्राफी, एक्सरे एवं सुगर. वी.पी. इत्यादि कैम्प का आयोजन श्रीमान गणेश लाल जी मोहन देवी जी चोरड़िया के सहयोग से किया गया।
इन्टरनेशनल मेडिकल डायरेक्टर डा. बलवन्त चोरड़िया एवं महावीर चोरड़िया ने बताया की हमारे जन्म स्थल पर इस प्रकार का आयोजन करना एक गौरवशाली अनुभुती हुई, एवं कैम्प संयोजक गौतम दुगड़ द्वारा बस मे उपलब्ध सुविधाओ की जानकारी दी गई। कैम्प का उद्घाटन श्रीमान गनेशलाल जी चोरड़िया द्वारा किया गया एवं डा. बलवन्त चोरड़िया ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्तर पर हेल्थ एक्टीवीटी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा सरवाइकल कैसर वैक्सीन फ्री मे उपलब्ध करवाई जा रही है। जिससे हमारी सभी 300 शाखाओ को एक मिशन रुप में यह कार्य कर बालिकाओं को लगवाने का आयोजन करे साथ ही अचानक हार्टअटैक आने परइमरजेंसी लाइफ सेविंग किटका अनावरण एवं जानकारी भी प्रदान की गई।
क्रार्यक्रम में मंजु पोखरना, चन्द्रा रांका,दीपा सिसोदिया ,एकता ओस्तवाल का विशेष सहयोग रहा मुख्य उपास्थिति जनरल सेक्रेटरी सोहन जी वैध्य, सुधीर जी जैन, नरेन्द्र रांका,कमलेश तलेसरा सहित रिजन एवं जौन के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही यह जानकारी खुबी लाल सोनी, रामप्रसाद मेवाड़ा , प्रकाश चंद्र चौधरी , एवं मंजु जी कर्णावत द्वारा प्रदान की गई।


