चेंबूर । अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में चेंबूर महिला मंडल द्वारा तेरापंथ सभा भवन, चेंबूर में एक प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुआ तथा मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात मंडल की अध्यक्षा श्रीमती ममता जी कच्छारा द्वारा सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से –
स्वयंसिद्धा सोसाइटी फॉर हैंडीकैप्ड, चेंबूर, श्रीमती सुनीता नागरे जी, अध्यक्ष – अभिषेक शैक्षणिक व सामाजिक संस्था, अंधेरी (मुंबई), डॉ. योगिता शेंडगे जी, प्रेसिडेंट – रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे, सुरभी महिला सेवा सहकारी संस्था, राजश्री जी पलांडे, चेंबूर महिला समाज वीणा माली
इन सभी अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम के अंतर्गत समाज में प्रेरणादायी योगदान देने वाली मातृशक्तियों को “प्रेरणा सम्मान पत्र” प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्राप्त करने वाली विभूतियाँ थीं-
श्रीमती बदामबाई जी सिंघवी , (साध्वी श्री कुसुम प्रभा जी की माताश्री), श्रीमती मीना किशनलाल जी डागलिया, (मुनि श्री अनुशासन कुमार जी एवं मुनि श्री मृदु कुमार जी की माताश्री) इन मातृशक्तियों का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विशेष उपस्थिति डा. नीलम भीसे ।
कार्यक्रम में पत्रकार श्री संजय मिश्रा जी (संजय उवाच चैनल) की विशेष उपस्थिति रही।
उन्होंने सेवा भाव से कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं रोचक बनाया। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं दिशा-निर्देशन श्रीमती जयश्री जी बडाला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही वह प्रस्तुतिया जिसमें मंडल की कुछ बहनों ने भारत की महान प्रेरणादायी महिलाओं की भूमिका निभाकर सभी को प्रेरित किया। इस प्रस्तुति ने उपस्थित सभी को उत्साह और आत्मविश्वास से भर दिया। यह आयोजन “गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान” की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत करता है, जिसमें नारी की शक्ति, सेवा भावना और समाज में उनके योगदान को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम वास्तव में प्रेरणा, सम्मान और नारी शक्ति के उत्सव का सुंदर संगम रहा। रिपोर्टर दीपक राठौड़

