पालघर। विश्व महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में पालघर महिला मंडल द्वारा तेरापंथ भवन, पालघर में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उपासिका श्रीमती संगीता जी बाफना द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रेरणा गीत का संगान महिला मंडल कार्यकारिणी द्वारा प्रस्तुत किया गया।, जिससे वातावरण में उत्साह और सकारात्मकता का संचार हुआ।
तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रंजना जी तलेसरा ने अपने स्वागत वक्तव्य के माध्यम से उपस्थित सभी अतिथियों एवं बहनों का स्वागत किया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती संगीता जी बाफना ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम में आमंत्रित एनजीओ का परिचय कराया।
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ पालघर की प्रेसिडेंट एडवोकेट श्रीमती विनीता जी पाटिल ने अपनी संस्था के सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी। श्रीमती प्रचिति जी माली ने मोहन फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों, विशेष रूप से नेत्रदान जागरूकता के विषय में सभी को विस्तार से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान साध्वी श्री भावना प्रभा जी के संसार पक्षीय माताजी श्रीमती सुमित्रा देवी शौकीनजी बाफना को उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व के लिए “प्रेरणा सम्मान” से सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित दोनों एनजीओ को भी सर्टिफिकेट एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती संगीता जी बाफना को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती रश्मी चोरडिया द्वारा लक्की ड्रा का भी आयोजन किया गया।कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती सविता सिंघवी एवं श्रीमती दीपिका बदामिया द्वारा बहनों को रोमांचिक गेम्स खेलाया गया।
कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष चतुर जी तलेसरा, सभा मंत्री दिनेश जी राठौड, अणुव्रत समिति अध्यक्ष हितेश जी सिंघवी तथा युवक परिषद मंत्री विक्रम जी बाफना की सराहनीय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर कुल 62 बहनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावशाली संचालन निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती संगीता जी चपलोत ने किया। अंत में महिला मंडल मंत्री श्रीमती राजेश्री शाह ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
पालघर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा विश्व महिला दिवस पर विशेष आयोजन

