By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोरेगांव म म. द्वारा गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान का सफल आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोरेगांव म म. द्वारा गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान का सफल आयोजन

Last updated: March 8, 2026 5:26 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

गोरेगांव (मुंबई)।विकास धाकड़/अभातेमम के तत्वावधान में गोरेगांव महिला मंडल द्वारा आयोजित गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान NGO मीत एवं प्रेरणा सम्मान समारोह का तेरापंथ भवन के प्रांगण में सुंदर आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के उच्चारण से किया गया मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया।
स्वागत व्यक्तव्य गोरेगांव महिला मंडल अध्यक्ष डिम्पल जी हिरण द्वारा किया गया, उन्होंने गोरेगांव में महिला हित के लिए कार्यरत NGO जिसमें VNNO, महावीर इंटरनेशनल वीरा, सामाजिक विकास केंद्र एवं श्री साईं लीला फाउंडेशन चारों का स्वागत एवं अभिनंदन किया एवं साथ ही गोरेगांव के 2 दीक्षार्थी परिवार राठौड़ एवं भंसाली परिवार का भी स्वागत किया जहां से 2 साध्वी श्री जी दीक्षित हुए थे।
VNNO से श्रीमती वीना जी कोठारी, रिद्धि जी राठौड़,जया छाजेड़ एवं सरोज परमार महावीर इंटरनेशनल से रजनी सुराणा शर्मीला कावड़िया कांता बच्छावत, साईंलीला फाउंडेशन से श्रद्धा कदम, सामाजिक विकास केंद्र से संगीता करांडे, कविता राणा,आरती शेख सभी ने अपनी संस्था के बारे में सभी को अवगत कराया एवं महिला मंडल की बहनों को इससे जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। चारों संस्थाएं गोरेगांव में काफी समय से कार्यरत है एवं महिलाओं के लिए नित नए काम करती रहती है। महिलाओं की पढ़ाई से लेकर रोजगार एवं शादी कराने का काम भी ये संस्थाएं करती है।
प्रेरणा सम्मान में गोरेगांव के राठौड़ परिवार में से तेरापंथ धर्मसंघ में दीक्षित साध्वी श्री लावण्यप्रभा जी के माता स्वरूप 4 भाभी का सम्मान किया गया जिसमें प्रकाश देवी राठौड़,प्रकाश देवी राठौड़, हेमलता राठौड़ एवं लीला राठौड़ थे। भंसाली परिवार से तेरापंथ में दीक्षित साध्वी श्री भव्य यशा की माता मंजू देवी भंसाली का सम्मान किया गया। दोनों परिवार ने अपने अपने अनुभव एवं साध्वी श्री के जीवन पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि में भाजपा के महामंत्री:भाजपा,उत्तर भारतीय मोर्चा श्रीमती रश्मि जी उपाध्याय की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने सभी महिलाओं को प्रोत्साहित किया एवं कुछ ना कुछ करते रहो अपने खाली समय का सदुपयोग करो ये कहा। वो खुद एक NGO चलाती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कांता सिसोदिया, मीना गोखरू, सरोज तलेसरा, सरोज चंडालिया अंजू चंडालिया, आशा धाकड़, मंजू A सिंघवी, मंजू हिरण आदि बहनों का सहयोग रहा। सभी का सम्मान गोरेगांव की टॉप 9 टीम कार्यकारिणी,मार्गदर्शक एवं गोरेगांव की सभी बहिनों द्वारा किया गया जिनमें चंचल मादरैचा चंद्रा मादरैचा, मधु बोहरा, निर्मला राठौड़ मंजू s सिंघवी पायल राठौड़ उर्मिला सिंघवी, मंजू सोनी, पुष्पा सांखला पुष्पा सिंघवी मनीषा सिंघवी रेखा बाफना ज्योत्सना राठौड़ हेतल राठौड़ किंजल भंसाली मीनाक्षी धोका विमला बोहरा द्रोपदी पामेचा डिम्पल बाबेल रेखा सिंघवी रीना राठौड़ ने किया। आभार ज्ञापन गोरेगांव महिला मंडल मंत्री कल्पना चोरड़िया द्वारा किया गया, उन्होंने सभी अतिथियों एवं बहिनों का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रचार मंत्री ममता जी चिप्पड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल सें लगभग 40 बहिनों की सराहनीय उपस्थिति रही।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्टार प्लस के शो ‘तारा’ फेम कनिका कपूर ने साझा किया अपना प्रेरणादायक सफर; शो में ‘युवराज’ संग अपनी खास केमिस्ट्री पर भी की बात
Next Article पालघर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा विश्व महिला दिवस पर विशेष आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

साड़ी वॉकाथॉन – ‘पेस एंड पोज़’ के माध्यम से महिलाओं ने दिया स्वास्थ्य और संस्कृति का संदेश
social
June 29, 2026
जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ द्वारा “ग्रूमिंग मंत्रा 2.0” का सफल आयोजन
social
June 29, 2026
वेलकम टू जंगल से दिल जीतने के बाद, अब दिशा पाटनी का सबसे ‘दिलकश’ अंदाज़ आवारापन 2 में!
entertainment
June 29, 2026
सिद्धार्थ रॉय कपूर बने सिनेनाउ के ‘मुख्य सलाहकार’ – फाउंडिंग टीम के साथ जुड़कर बढ़ाएँगे गेम!
entertainment
June 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?