By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा

Last updated: March 7, 2026 12:33 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली,। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल तथा गैस की कीमतों में भारी वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट के कारण तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से रसोई गैस (एलपीजी) के दाम बढ़ा दिये हैं।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 60 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है जबकि 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली में 07 मार्च से घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये का मिलेगा। यह जुलाई 2023 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता में इसकी नयी कीमत 939 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये हो गयी है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 11 महीने बाद कोई बदलाव किया गया है। इससे पहले 08 अप्रैल 2025 को इसकी कीमत 50 रुपये बढ़ाकर 853 रुपये प्रति सिलेंडर की गयी थी।
वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,768.50 रुपये से बढ़कर अब 1,883 रुपये हो गयी है जो अप्रैल 2023 के बाद सबसे अधिक है। वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर लगातार चौथी बार महंगा हुआ है। छह दिन पहले 01 मार्च को भी दिल्ली में इसके मूल्य में 28 रुपये की वृद्धि की गयी थी। कोलकाता में आज से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 1,990 रुपये का, मुंबई में 1,835 रुपये का और दिल्ली में 2,43.50 रुपये का हो गया है। चारों महानगरों में रसोई गैस के दाम में एक समान वृद्धि की गयी है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण कच्चे तेल और गैस का उत्पादन तथा वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है। इससे इनकी कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। साथ ही रुपया भी ऐतिहासिक निचले स्तर पर है। दोनों कारकों को देखते हुए कीमतों में यह बढ़ोतरी की गयी है।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सिर्फ एक्टर नहीं, भाषा के भी उस्ताद! NTR ने सुपरहिट फिल्मों के लिए मास्टर किए 7 डायलैक्ट्स
Next Article द भंसाली वुमन: रानियों से लेकर बागी किरदारों तक, इन 7 महिलाओं ने पर्दे पर दिखाई असली शक्ति

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रचित सिंह का दिल से लिखा नोट, ‘बेबी डू डाई डू’ का गाना ‘इश्क कमीना’ हुआ रिलीज
entertainment
June 28, 2026
TET पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री दादा भुसे के सरकारी आवास के बाहर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Mumbai / Maharshtra
June 28, 2026
तेरापंथ महिला मंडल बोईसर द्वारा श्री उत्सव का भव्य आयोजन
social
June 28, 2026
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मुंबई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में सेवा, संगठन एवं विकास की भावी योजनाओं पर हुआ मंथन
social
June 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?