मुंबई। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान मे अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा 78 वाँ अणुव्रत स्थापना दिवस साध्वी निर्वाणश्री आदि ठाणा-6 के सानिध्य में मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ । नैतिकता की सुरसरिता’ गीत से अणुव्रत का शंखनाद हुआ।
धर्मपरिषद को संबोधित करते हुए साध्वी निर्वाणश्री ने कहा, अणुव्रत को अपनानेवाला वर्तमान और भविष्य दोनों को संवार लेता है। यह शांति और संतोष का संदेश देता है। साध्वीश्री ने अणुव्रत की आचार संहिता का वाचन कर सभी को संकल्प दिलाए। साध्वी योगक्षेमप्रभा ने अपने संयोजकीय वक्तव्य में कहा – अणुव्रत चरित्रनिर्माण का संदेश है। यह स्वस्थ जीवन शैली है। यह मानवमात्र का धर्म है। अणुव्रत समिति, मुंबई के अध्यक्ष रमेश सोनी ने समागत महानुभावों का स्वागत किया।
कार्यक्रम ठाणे के तेरापंथ भवन माजीवाड़ा में अणुविभा महामंत्री मनोज सिंघवी, मिडिया सहसंयोजक महावीर बडाला, महाराष्ट्र प्रभारी रोशन मेहता ने अपने उद्गार प्रकट किए ।
तेरापंथी महासभा से महाराष्ट्र प्रभारी दिनेश सुतरिया, ठाणे सभाध्यक्ष महेंद्र बागरेचा, मुंबई सभा के अध्यक्ष माणक धींग, तेममें अध्यक्ष संगीता चंडालिया, अभातेयुप के सहमंत्री अंकुर लुणिया, टी पी एफ के अविनाश गोगड़, कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मीलाल सिंघवी, सुमन चपलोत आदि ने अपने विचार रखें।
साध्वी लावण्यप्रभा, साध्वी कुंदनयशा, साध्वी मुदितप्रभा तथा साध्वी मधुरप्रभा ने ‘अपने से अपना अनुशासन’ गीत की प्रस्तुति दी।
साथ ही अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा तेरापन्थ भवन मजीवाड़ा थाने में अणुव्रत के 11 नियम का पट्ट ट्रस्ट अध्यक्ष व सभा अध्यक्ष को भवन में लगाने के लिए भेंट किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर कच्छारा, मंत्री गणपत सोनी, कोषाध्यक्ष सुरेश मेहता, राकेश बड़ाला, कंचन सोनी, राजेश चौधरी, राकेश बोहरा, मंत्री पवन ओस्तवाल, नरेश बाफना, ख्याली कोठारी, विकास आच्छा, कमलेश चंडालिया, राजू बाफना, राकेश बोहरा, कमलेश दुग्गड, विनोद ओस्तवाल, अशोक बडाला, रमेश राठौड़, जसराज छाजेड, रमेश चौधरी, ज्ञानमल भंडारी, सुनील बोहरा, चंद्र प्रकाश बोहरा, प्रकाश धाकड़, विनोद मेहता अंजू कोठारी, ललिता सोनी, हेमलता सोनी, सीमा इन्टोदिया, तरुणा कोठारी, पुष्पा सोलंकी, सीमा धोका, रीना कोठारी, रश्मि बडाला, स्नेहलता पोखरना, मीना बाफना, चंदा वागरेचा, सुखिया मांडोत, रंजना बाफना, लीला सिंघवी, प्रमिला सिंघवी abtyp से निर्मल चंडालिया, typ से सुरेश श्रीश्रीमाल, आलोक बाफना, स्थानकवासी समाज से मनोज मेहता, विमल बोलिया, संदीप आचलिया, सभी जॉन प्रभारी, प्रकल्प प्रभारी, क्षेत्रीय संयोजक, सह संयोजक, अणुव्रत के सक्रिय कार्यकर्ताओं व ठाणे समाज की अच्छी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भंवरदास जैन (क्षेत्रीय संयोजक), जोन प्रभारी रतन कच्छारा, विमला हिरण, सुभाष हिंगड, प्रवीण डांगी, कल्पना जैन, ललिता सोनी, प्रिया मुथा के साथ अणुव्रत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आदि का श्रम लगा। आभार समिति के मंत्री गणपतजी सोनी ने किया। कार्यक्रम के पश्चात अणुव्रत समिति मुंबई की कार्यकारिणी मीटिंग संपन्न हुई।


