विकास धाकड़/मुंबई। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री अनंत कुमार जी एवं मुनि श्री जैनमकुमार जी मिक्कू संघाज यूनाइटेड बुद्धिस्ट मिशन के पूज्य डॉक्टर भदंत राहुल बोधि जी के 75 में अमृत महोत्सव जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित सर्वधर्म सद्भावना समारोह में तेरापंथ धर्म संघ का प्रतिनिधित्व किया।
मुनिश्री अनंत कुमार जी ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि भारतीय संस्कृति में मुख्यतः दो धाराएं है। वैदिक संस्कृति एवं श्रवण संस्कृति श्रमण संस्कृति के अंतर्गत बौद्ध एवं जैन धर्म का समागम होता है। भगवान महावीर और महात्मा बुद्ध भी समकालीन थे। दोनों के जीवन सूत्र पढ़ते हैं तो समान से लगते हैं । महात्मा बुद्ध कहते थे अप्प दीवो भव:और भगवान महावीर का उपदेश था अप्पणा सच्च में सेज्जा। मुनिश्री ने भदंत राहुल बोधि जी को इस समारोह के संबंध उनके साधना के प्रति अनुमोदन करते हुए कहा कि राहुल बोधि जी ने अपने गुरु के प्रति समर्पण किया ।
उन्होंने अपने जीवन में 8000 से अधिक प्रवचन किए हैं। अनेक देशों में मानवता का मिशन लेकर घूमे हैं।19 96 में कनाडा में भी महात्मा बुद्ध के अवशेष लेने के जाने वाली टीम में आपको बौद्ध धर्म की ओर से भेजा था। महाथेरों के पदवी भी मिली हुई है ।आपने मुंबई विश्वविद्यालय से पाली साहित्य में पीएचडी की है और अनेक प्रकार की साधनाएं की है। आप इसी तरह अपननी आत्मा शुद्ध करते हुए खूब-खूब लोगों को जागृत करते रहे।
मुनिश्री ने कहा कि मुझे याद है आज से लगभग 26 वर्ष पूर्व श्रद्धेय मंत्री मुनि श्री के मुंबई प्रवास में सबसे पहले आप तेरापंथ धर्म संघ से जुड़े थे। उसके बाद आचार्य से महाप्रज्ञ जी एवं आचार्य श्री महाश्रमण जी से भी आपका अनेक बार मिलना हुआ है। आप राजस्थान में लाडनूं सिरियारी उदयपुर आदि अनेक जगह पर आचार्य के सानिध्य में पहुंचे हैं। इसलिए तेरापंथ धर्म संघ का और आपका एक निकटवर्ती संबंध है।
इस कार्यक्रम में क्रिश्चियन धर्म की ओर से फादर माइकल रोझारीयो,हिंदू धर्म की ओर से स्वामी सद्गुरु मंगेश दा, ब्रह्माकुमारी सखु दीदी, ब्रह्मा कुमारी प्रतिभा बहन ,स्वामी गुरुनाथ बालाजी ,स्वामी गोविंद गिरी महाराज एवं बौद्ध संप्रदाय से अरुणाचल से अनिरुद्धा, तेरापंथ समाज की ओर से ख्यालीलाल तातेड, नरेंद्र जी तातेड, जीतू भाई भाभेरा, राजकुमार जी चपलोत, ताराचंद जी गन्ना, लक्ष्मण जी कोठारी, ललित जी लोढ़ा आदि भी उपस्थित थे। महाराष्ट्र सरकार के केबिनेट मंत्री मंगल प्रभात जी लोढा की विशेष उपस्थिति थी। इस कार्यक्रम कीरूपरेखा में मुख्यतः भूमिका राजकुमार जी चपलोत की रही है।
चेम्बूर में सर्व धर्म सद्भावना महामंगल मैत्री समारोह का सुंदर आयोजन

