मुंबई। 2 मार्च 2026 होली के शुभ अवसर पर प्रातः काल 6-15 बजे से 7-30 बजे तक प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का सुंदर आयोजन प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी गार्डन अशोक नगर कांदिवली में मुंबई में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल भावना के साथ भागवत जोशी ने किया विमला पटेल ने नमस्कार मुद्राऐं करवाई।
इस विशेष अवसर पर होली का महत्व समझाते हुए रंगों का महत्व समझाते हुए वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ ने बताया आइये आत्मा के साथ रंगों की होली खेलते हैं। आपने लेश्या ध्यान का सुंदर प्रयोग करवाया ।उसे लोग काफी प्रभावित हुए। श्री दुगड़ ने बताया लेश्या ध्यान के द्वारा हम कैसे भावों को बदल सकते हैं अपने आभामंडल को पवित्र और निर्मल बना सकते हैं। भावधारा को बदला जा सकता है। अंतर दृष्टि को जागृत किया जा सकता है ।बहुत ही अच्छे ढंग से समझाया। प्रेक्षा गीत का स़ंगान उपस्थित सभी साधक साधिकाओं द्वारा किया गया।
विदित है यह विश्व का ऐसा केंद्र है जो 29 वर्षों से निरंतर नियमित 365 दिन अपनी निःशुल्क व निःस्वार्थ सेवाएं मुंबई समाज को दे रहा है। वर्तमान में दुगड दंपति के संचालकत्व में चार प्रेक्षाध्यान केंद्र चलते हैं।
प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षाध्यान केन्द्र में होली के रंग अध्यात्म के संग कार्यशाला का सुन्दर आयोजन

