‘दलदल’ की सफलता के बाद आदित्य रावल अब फिल्म ‘सुबेदार’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। इसमें अनिल कपूर, मोना सिंह, सौरभ शुक्ला, राधिका मदान और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म में आदित्य रावल ‘प्रिंस’ नाम के एक खतरनाक माफिया का किरदार निभा रहे हैं। वह बेहद क्रूर और गुस्सैल नजर आते हैं। ट्रेलर में उनका किरदार दुश्मनों को बेरहमी से मारता हुआ दिखाया गया है।
वहीं अनिल कपूर ‘सुबेदार अर्जुन मौर्य’ की भूमिका में हैं, जिन्हें प्रिंस का ड्राइवर बनाया जाता है। दोनों के बीच टकराव फिल्म की बड़ी झलक दिखाता है। राधिका मदान सुबेदार की बेटी के रोल में हैं, जिस पर प्रिंस और उसके गैंग द्वारा हमले का संकेत मिलता है।
आदित्य रावल इस फिल्म में शांत लेकिन खतरनाक अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। वह कम बोलते हैं, लेकिन उनके हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज किरदार को मजबूत बनाते हैं।
फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है और इसे विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है।
‘सुबेदार’ 5 मार्च से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
‘सुबेदार’ ट्रेलर में छाए आदित्य रावल, खतरनाक रोल में आए नजर

