यूएस की रेड बाइसन प्रोडक्शंस (U.S.A) ने मुंबई की एज़्योर एंटरटेनमेंट (इंडिया) के साथ हाथ मिला लिया है, और ये सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि इंडो-यूएस सिनेमा की नई शुरुआत है। एज़्योर एंटरटेनमेंट (इंडिया) की ये पहली हॉलीवुड पार्टनरशिप है, और कहना गलत नहीं होगा कि ये कदम ग्लोबल स्टोरीटेलिंग की ओर एक बड़ा और दमदार इशारा है।
इस अनटाइटल्ड फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है हर्ष महादेश्वर ने। कहानी एक ऐसे इमिग्रेंट परिवार की है जो पारंपरिक American Dream से आगे बढ़कर अपनी पहचान, अपने जज़्बात और अपनी जड़ों को समझने की कोशिश करता है। कहानी में सच्चाई की गहराई है और सिनेमा का भव्य कैनवास भी, जहां सरहदें मायने नहीं रखतीं, बस इंसानी एहसास बोलते हैं।
फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे नेशनल अवॉर्ड विजेता प्रियामणि और दमदार अभिनेता मोहित रैना। दोनों पहली बार साथ आ रहे हैं, और स्क्रीन पर उनकी जोड़ी खास होने वाली है। शूटिंग होगी न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में, साथ ही दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में भी अहम हिस्से फिल्माए जाएंगे, जिससे कहानी का ग्लोबल सफर विज़ुअली भी महसूस होगा. फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली है।
मोहित रैना कहते हैं, “ये प्रोजेक्ट मेरे दिल के बेहद करीब है क्योंकि ये पहचान और अपनापन जैसे विषयों को ईमानदारी से छूता है। एज़्योर एंटरटेनमेंट (इंडिया) और Red Bison Productions की पहली इंडो-हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनना इसे और खास बना देता है। ये कहानी सरहदों से परे जाती है, और ऐसी टीम के साथ काम करना उत्साह से भर देता है।”
प्रियामणि ने कहा, “इस फिल्म की भावनात्मक सच्चाई ने मुझे तुरंत आकर्षित किया। Red Bison Productions और एज़्योर एंटरटेनमेंट (इंडिया) की टीम के साथ काम करना बेहद समृद्ध अनुभव रहा है। हर क्रिएटिव फैसले में कहानी के प्रति एक सेंसिटिविटी और जुनून दिखता है। मैं आभारी हूं कि मुझे ऐसी कहानी का हिस्सा बनने का मौका मिला जो दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ सकेगी।”
रेड बाइसन प्रोडक्शंस (U.S.A) की फाउंडर रोमिला सराफ भाट कहती हैं, “शुरुआत से ही इस कहानी को एक ग्लोबल आवाज़ और ईमानदार सिनेमाई ट्रीटमेंट की जरूरत थी। एज़्योर एंटरटेनमेंट (इंडिया) और निर्देशक हर्ष महादेश्वर के साथ यह फिल्म एक मजबूत क्रिएटिव नींव पर खड़ी है। प्रियामणि और मोहित रैना जैसे कलाकारों के साथ हम एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं जो निजी भी है और सार्वभौमिक भी।”
एज़्योर एंटरटेनमेंट (इंडिया) के सीईओ और को-फाउंडर प्रशांत रमेश मिश्रा कहते हैं, “ये फिल्म हमारे लिए एक टर्निंग पॉइंट है क्योंकि हम पहली बार ग्लोबल सिनेमा में कदम रख रहे हैं। हमने हमेशा इमोशन से भरपूर कहानियों पर भरोसा किया है, चाहे वो Rocky Handsome हो, Badla हो या Kesari। ये कहानी American Dream से आगे जाकर इंसानी उम्मीद, संघर्ष और हौसले की बात करती है। रेड बाइसन प्रोडक्शंस (U.S.A) और निर्देशक हर्ष महादेश्वर के साथ मिलकर हम इस सच्ची कहानी को स्केल और आत्मा, दोनों के साथ पेश कर रहे हैं।” फिल्म के टाइटल, बाकी स्टारकास्ट और रिलीज़ प्लान्स की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
पहली बार साथ आ रहे हैं मोहित रैना और प्रियामणि, पहला इंडो-हॉलीवुड धमाका तैयार

