By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” का ट्रेलर संगम नगरी प्रयागराज में हुआ लॉन्च 
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” का ट्रेलर संगम नगरी प्रयागराज में हुआ लॉन्च 

Last updated: February 12, 2026 2:42 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
प्रयागराज। माघ मेले की पावन और ऐतिहासिक धरती पर कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” का ट्रेलर संगम नगरी प्रयागराज में लॉन्च किया गया। ट्रेलर लांच का कार्यक्रम माघ मेले में निश्चित था लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर शहर के एक होटल में लांच किया गया ।
इस अवसर पर अभिनेत्री मोनालिसा, अभिनेता अमित राव, प्रयागराज के अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी, अभिनेता दिनेश त्रिवेदी, फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा सहित पूरी टीम उपस्थित रहे । माघ मेले जैसे वैश्विक आयोजन के बीच फिल्म के ट्रेलर लॉन्च ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
फिल्म The Diary of Manipur की परिकल्पना और शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से हुई। माघ मेले के सफल और वैश्विक आयोजन ने इस ट्रेलर लॉन्च को एक विशेष पहचान दी और फिल्म के संदेश को व्यापक मंच प्रदान किया।
फिल्म की शूटिंग के दौरान मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। एक अत्यंत संवेदनशील विषय पर आधारित इस फिल्म के मणिपुर शेड्यूल के दौरान राज्य सरकार ने पूरी टीम को हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया, जिससे फिल्मांकन सुचारू रूप से पूरा हो सका।
वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फिल्म के उत्तराखंड शेड्यूल को विपरीत मौसम परिस्थितियों में भी अनुकूल बनाते हुए पूरा सहयोग दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने स्वयं फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च कर पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अभिनेत्री मोनालिसा ने कहा, “माँ गंगा के आशीर्वाद से  पिछले वर्ष इसी माघ मेले से मेरी ज़िन्दगी बदल गई  और अब फ़िल्म पूरी होने के बाद फ़िल्म का ट्रेलर यहाँ लांच होना बहुत ही भावात्मक और गौरव के क्षण है  निर्देशक सनोज मिश्रा जी ने मुझे  मुझे गर्व है कि मैं ऐसी कहानी का हिस्सा हूं जो सच और संवेदना को सामने लाती है।”
प्रयागराज के अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी ने कहा, “अपने शहर प्रयागराज में, माघ मेले के दौरान इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होना मेरे लिए बेहद खास है। यह फिल्म एक सच्ची और जरूरी कहानी कहती है, और इसका हिस्सा बनना गर्व की बात है।”
अभिनेता अमित राव ने कहा, “द डायरी ऑफ मणिपुर सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव है। जिस संवेदनशीलता और सच्चाई के साथ इसे बनाया गया है, वह दर्शकों को जरूर छुएगी।”अभिनेता दिनेश त्रिपाठी ने कहा, “देश के अलग-अलग राज्यों से मिले सहयोग ने इस फिल्म को और मजबूत बनाया है। यह फिल्म समाज से जुड़ा एक जरूरी सवाल उठाती है।”
फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर The Diary of Manipur अपने संवेदनशील विषय, मजबूत अभिनय और यथार्थपरक प्रस्तुति के चलते पहले ही चर्चा में है। माघ मेले में हुए इस भव्य ट्रेलर लॉन्च के साथ फिल्म ने दर्शकों और मीडिया के बीच एक मजबूत उत्सुकता जगा दी है।
Official Trailer link:

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्वयंभू टीज़र हुआ रिलीज़, इतिहास, वीरता और सेंगोल की जंग की देखें शानदार झलक
Next Article जतिन सरना–मधुरिमा रॉय–प्रणय पचौरी स्टारर ‘ना जाने कौन आ गया’ का पोस्टर आउट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

साड़ी वॉकाथॉन – ‘पेस एंड पोज़’ के माध्यम से महिलाओं ने दिया स्वास्थ्य और संस्कृति का संदेश
social
June 29, 2026
जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ द्वारा “ग्रूमिंग मंत्रा 2.0” का सफल आयोजन
social
June 29, 2026
वेलकम टू जंगल से दिल जीतने के बाद, अब दिशा पाटनी का सबसे ‘दिलकश’ अंदाज़ आवारापन 2 में!
entertainment
June 29, 2026
सिद्धार्थ रॉय कपूर बने सिनेनाउ के ‘मुख्य सलाहकार’ – फाउंडिंग टीम के साथ जुड़कर बढ़ाएँगे गेम!
entertainment
June 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?