By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी के पचास जैन नगरसेवकों का सम्मान समारोह संपन्न
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी के पचास जैन नगरसेवकों का सम्मान समारोह संपन्न

Last updated: February 10, 2026 1:18 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। आचार्य श्री नयपद्मसागर महाराज जी एवं साध्वी श्री मयनाश्री जी के पावन सानिध्य में जैन इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन, अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ, महाराष्ट्र प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी से महानगर पालिका एवं नगर पालिका के नवनिर्वाचित 50 जैन पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह मुंबई में अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र राज्य के कौशल्य विकास मंत्री मा. ना. मंगल प्रभात लोढ़ा, जैन अल्पसंख्यक आर्थिक विकास महामंडल के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री मा. ललित गांधी, विधायक मा. नरेंद्र मेहता, विधायक श्री चैनसुख संचेती, मीरा-भायंदर की महापौर डिंपल मेहता, श्रीमती शायना एन.सी., श्रीमती मंजू लोढ़ा तथा भाजपा मीरा-भायंदर जिला अध्यक्ष श्री दिलीप जैन भारत जैन महामण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ख्यालीलाल तातेड़ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित जैन पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए संबोधित किया।
अपने आशीर्वचनों में आचार्य श्री नयपद्मसागर महाराज जी ने कहा कि धर्म के मूल्यों के साथ-साथ राजनीति में जैन युवाओं की सक्रिय सहभागिता आज के समय की आवश्यकता है, ताकि समाज राष्ट्रनिर्माण में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सके। साध्वी श्री मयनाश्री जी ने राजनीति में नारी शक्ति की बढ़ती सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जैन समाज से अधिक संख्या में महिलाओं के पार्षद के रूप में निर्वाचित होने को समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने नवनिर्वाचित जैन पार्षदों को जनसेवा के स्पष्ट मानदंड बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचार, विकास की नीति और राष्ट्रहित का संकल्प जन-जन तक पहुँचाना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। राज्य मंत्री ललित गांधी ने जैन अल्पसंख्यक आर्थिक विकास महामंडल की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए आग्रह किया कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु जनप्रतिनिधि सक्रिय और संवेदनशील भूमिका निभाएँ।
विधायक नरेंद्र मेहता एवं विधायक श्री चैनसुख संचेती ने युवाओं को संगठनात्मक अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक कार्यशैली के साथ पार्टी एवं समाज के लिए कार्य करने का मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत में भाजपा जैन प्रकोष्ठ, महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक श्री संदीप भंडारी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में भाजपा जैन प्रकोष्ठ ने जैन युवाओं को संगठित कर राजनीतिक जागरूकता एवं चेतना निर्माण का निरंतर कार्य किया है। उसी का प्रतिफल आज भाजपा से 33 जैन पार्षदों का निर्वाचित होना है। आने वाले समय में जैन युवा राष्ट्र और राजनीति में और भी सशक्त भूमिका निभाएंगे, ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है।
इस भव्य कार्यक्रम का नियोजन श्री वीरेंद्र शाह, श्री घेवरचंद बोहरा, श्री नितिन वोरा, श्री विकास आच्छा एवं श्री जश वीरा द्वारा किया गया। समारोह का सूत्र संचालन संदीप भंडारी ने और आभार प्रदर्शन भाजपा जैन प्रकोष्ठ के महामंत्री विकास अच्छा ने किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अल्फ़ाज़, अंदाज़ और आवाज़ें: “द मुशायरा” ने मुंबई पर किया जादू
Next Article री-रिलीज़ से पहले वायरल हुआ सलमान खान का पुराना इंटरव्यू, तेरे नाम की सफलता पर कही थी बड़ी बात

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रचित सिंह का दिल से लिखा नोट, ‘बेबी डू डाई डू’ का गाना ‘इश्क कमीना’ हुआ रिलीज
entertainment
June 28, 2026
TET पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री दादा भुसे के सरकारी आवास के बाहर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Mumbai / Maharshtra
June 28, 2026
तेरापंथ महिला मंडल बोईसर द्वारा श्री उत्सव का भव्य आयोजन
social
June 28, 2026
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मुंबई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में सेवा, संगठन एवं विकास की भावी योजनाओं पर हुआ मंथन
social
June 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?