गोरेगांव (मुंबई)। अ.भा.ते.म.म.के तत्वाधान में गोरेगांव महिला मंडल के द्वारा आयोजित “आरोग्यम” कार्यशाला के अन्तर्गत वर्ल्ड कैंसर डे पर पेप स्मीयर कैंसर टेस्ट आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के उच्चारण से किया गया ।
बहिनों द्वारा प्रेरणागीत का सुमधुर संगान किया गया । स्वागत वक्तव्य एवं प्रोजेक्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती डिंपल जी हिरण एवं मंत्री श्रीमती कल्पना जी चोरडिया द्वारा दी गईं। यह स्क्रीन टेस्ट कैम्प सौरभ मेडिकल हैल्थ केयर हॉस्पिटल के ट्रस्टी अशोक शाह डॉ आनंद आंदे डॉ साइली वानखेड़कर डॉ बिंदु सुधीर की पूर्ण देखरेख में गोरेगांव महिला मंडल द्वारा निः शुल्क आयोजित किया गया। इस जाँच में गोरेगांव कि अन्य संस्था कि स्थानीय बहनों ने भी जाँच कराई। महिला मण्डल द्वारा 82 बहिनों की निःशुल्क जाँच कराई गई। मुख्य प्रायोजक के रूप में भामाशाह श्री बाबूलाल जी राठौड़ का सहयोग रहा।
अन्य प्रायोजक में सुशीला जी हिरण, गुप्त दानदाता,पारस देवी चौधरी,चंचल मादरेचा, चंद्रा मादरेचा, पिस्ता मादरेचा, रेखा सिंघवी, उमा सिंघवी, पूनम बेद, रेखा सेठिया, जया कोठारी, प्रकाश देवी राठौड़,आदि का सहयोग रहा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यसमिति सदस्य श्रीमती समृद्धि बोकाडिया एवं रेखा सियाल ने प्रोग्राम में आकर अवलोकन किया एवं मंडल की बहुत सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कांता सिसोदिया,सरोज तलेसरा,शीलू चंडालिया,द्रौपदी पामेंचा, पिंकी सांखला,आशा धाकड़, मीना गोखरू,चतर देवी सिंघवी, रेखाजी सिंघवी, सरोज चंडालिया, अंजू चंडालिया, मधु बोहरा, टॉप 9 टीम एवं कार्यकारिणी बहिनों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में सभा से मंत्री सुरेश जी ओस्तवाल,कोषाध्यक्ष पारस जी सांखला, अशोक जी सिंघवी,किरण सिंघवी, कमलेश चंडालिया, गोपाल सिंघवी,युवक परिषद से अध्यक्ष सुमित चोरड़िया मंत्री हितेश राठौड़, अणुव्रत समिति संयोजक शांतिलाल जी बाफना JTN से विकास धाकड़, मीडिया प्रभारी राकेश जी बोहरा एवं समस्त तेरापंथ समाज और महिला मण्डल की बहिने उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन कांता सिसोदिया द्वारा किया गया।

