भाईंदर। वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल भाईंदर द्वारा सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं पैप स्मीयर टेस्ट का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर पोरवाल डायग्नोस्टिक सेंटर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के पावन संगान से की गई। शिविर में कुल 101 बहनों ने पैप स्मीयर टेस्ट करवाया। इस अवसर पर तेरापंथ समाज के साथ-साथ अन्य समाज की बहनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिन्होंने महिला मंडल की इस जन-स्वास्थ्य पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सभा अध्यक्ष श्री दिलीप जी बाफना, सभा कोषाध्यक्ष अरविंद जी हिंगड़, सभा संगठन मंत्री श्री विनोद जी डांगी, समण संस्कृति संकाय – जैन विद्या परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक श्री पारस जी कच्छारा तथा कार्यक्रम की मुख्य प्रायोजक श्रीमती कविता प्रवीण जी सिंघवी की गरिमामय उपस्थिति रही। महिला मंडल ने इस अवसर पर सर्वाइकल कैंसर की समय पर जांच और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी सहयोगियों एवं सहभागियों के सहयोग से यह स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह जानकारी jtn प्रतिनिधि पारस कच्छारा ने दी।
वर्ल्ड कैंसर डे पर तेरापंथ महिला मंडल भाईंदर द्वारा पैप स्मीयर टेस्ट शिविर आयोजित

