मुंबई। जेबीएन वी कनेक्ट महिला व्यवसाय समूह ने अपने 5वें कार्यकाल के अंतर्गत तीसरा ऑफिस दर्शन कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की गरिमामयी मेज़बानी श्रीमती मीनू जैन, स्वामिनी -प्राणा लिविंग, द्वारा उनके HSR लेआउट, बेंगलुरु स्थित लक्ज़री एक्सपीरियंस सेंटर में की गई। इस प्रेरणादायी आयोजन में समूह की कुल 38 सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
प्राणा लिविंग में श्रीमती मीनू जैन द्वारा लक्ज़री होम फर्निशिंग उत्पादों की एक विशिष्ट एवं आकर्षक श्रृंखला प्रदर्शित की गई, जिसमें मैट्रेस, बेड, सोफ़ा, आउटडोर फर्नीचर, वॉलपेपर, परदे, ब्लाइंड्स, वुडन फ़्लोरिंग सहित अनेक प्रीमियम उत्पाद शामिल थे। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक 5 BHK विला को योजनाबद्ध तरीके से एक भव्य लक्ज़री होम डेकोर एक्सपीरियंस सेंटर में परिवर्तित किया गया, जिससे ग्राहकों को संपूर्ण और अनुभवात्मक समाधान एक ही स्थान पर प्राप्त हो सके।
श्रीमती मीनू जैन ने शोरूम में प्रदर्शित प्रत्येक उत्पाद की विशेषताओं की जानकारी अत्यंत स्पष्टता एवं उत्साह के साथ दी। विशेष रूप से उन्होंने अपनी 100% प्राकृतिक मैट्रेस श्रृंखला पर प्रकाश डाला, जिसमें ऑर्थोपेडिक, पोस्टर केयर, ब्यूटी स्लीप, प्रेसिडेंशियल सूट तथा नैचुरल प्राणा स्लीप मैट्रेस शामिल हैं। ये सभी मैट्रेस रेशम, ऊन, कपास, हॉर्सटेल हेयर, पौधों से निर्मित लेटेक्स एवं स्प्रिंग कॉइल जैसी उच्च गुणवत्ता वाली प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किए जाते हैं, जो आराम, स्वास्थ्य एवं टिकाऊपन सुनिश्चित करते हैं। कार्यक्रम की शोभा जेबीएन वी कनेक्ट की लीडरशिप टीम की गरिमामयी उपस्थिति से और अधिक बढ़ी। कार्यक्रम समन्वय में रेफरल हेड – श्रीमती लीला पितालिया, रेफरल लीड- श्रीमती मीनू जैन एवं रेफरल सेक्रेटरी – श्रीमती संगीता जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन सादर शुभेच्छाओं के साथ जेबीएन वी कनेक्ट एलटी टीम – जेएलडब्लू बैंगलोर नॉर्थ द्वारा किया गया, जिसमें अध्यक्ष- श्रीमती लक्ष्मी बाफना, महामंत्री – श्रीमती रक्षा छाजेड़ तथा स्वयम् संयोजिका एवं कोषाध्यक्ष – श्रीमती तनुजा मेहता शामिल रहीं।
जेबीएन वी कनेक्ट महिला व्यवसाय समूह का तृतीय ऑफिस दर्शन कार्यक्रम

