मुंबई। तेरापंथ के नवम अधिशास्ता आचार्य तुलसी के 100वे दीक्षा वर्ष में दीक्षित होने वाली दस वर्षीय मुमुक्षु प्रीशा अभिनंदन गादीया, जिसकी दीक्षा आचार्य श्री महाश्रमण जी के करकमलों में लाडनूं में दिनांक 6 मार्च 2026 को होने जा रही है। आज दीक्षा मंगलभावना समारोह शासन श्री साध्वी श्री शिवमाला जी के सान्निध्य में हुआ।
मंगलभावना के क्रम में अशोक बरलोटा, परिषद अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, सभा अध्यक्ष सुरेश डागलिया, पूर्व महासभा अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, फाउंडेशन अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, कार्याध्यक्ष गणपत डागलिया, महिला मंडल निवर्तमान अध्यक्षा वनिता धाकड़, उपासक रणजीत कोठारी ने अपनी भावनाएं व्यक्त किए । दीक्षार्थी प्रीशा ने अपने वैराग्य भावों को कैसे पोषण मिला, यह जानकारी श्रावक गण को देकर प्रेरणा दी । अभिनंदन गादीया ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त किए । साध्वीवृंद ने भी प्रेरणा एवं गीतिका के द्वारा नन्ही बालिका को आशीर्वाद प्रदान किया । श्रावकों की अच्छी उपस्थिति रही ।
दक्षिण मुंबई में हुआ दीक्षार्थी का अभिनंदन

