दहिसर। मुम्बई महानगरपालिका चुनाव में कॉंग्रेस तथा मित्र पक्षों के उम्मीदवार डॉ. नरेंद्र कुमार दहिसर, वार्ड क्रमांक-5 के चहुंमुखी विकास और जन-सुविधाओं के तगड़े विजन के साथ चुनाव मैदान में हैं।
अपने भव्य चुनाव प्रचार अभियान की कड़ी में कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम के साथ उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क शुरू कर दिया है और वार्ड के विकास के लिए अपने ठोस विजन के बारे में नागरिकों को जानकारी देते जा रहे हैं।
चुनाव प्रचार की कड़ी में उन्होंने गणेश नगर, हनुमान टेकड़ी, चौगुले नगर, संभाजी नगर, शिव टेकड़ी, सावरपाड़ा, नैन्सी कॉलोनी, मिनी नगर एवं शिवाजी चौक इलाके के चप्पे-चप्पे तक पहुंचकर जन-सम्पर्क किया और शांतिप्रिय नागरिकों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनता से संवाद साधने के उपरान्त उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “दिल का डॉक्टर हूँ इसलिए अपने वार्ड क्रमांक-5 के मतदाताओं के दिल मे उतरना जरूरी समझता हूँ ताकि जनता बेझिझक अपनी कठिनाइयां मुझे ‘अपना’ समझकर कह सके। उनकी कठिनाइयां दूर करना और समर्पित भाव से वार्ड के विकास में मुझे लग जाना है।” इस चुनाव-प्रचार अभियान में भारी संख्या में कॉंग्रेस और मित्र पक्षों के जुझारू कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उनके साथ उपस्थित रहे।
दहिसर वार्ड-5 से उम्मीदवार डॉ. नरेंद्र कुमार ने शुरू किया जबरदस्त प्रचार-अभियान
Highlights
- नागरिकों का मिल रहा है उत्स्फूर्त प्रतिसाद

