By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राजेश विक्रांत को लखनऊ में मिला “राजू श्रीवास्तव स्मृति सम्मान 2025”
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

राजेश विक्रांत को लखनऊ में मिला “राजू श्रीवास्तव स्मृति सम्मान 2025”

Last updated: December 27, 2025 5:26 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

लखनऊ। मुंबई के इतिहास, संस्कृति, कला व साहित्य पर निरंतर शोध, लेखन और दस्तावेज़ीकरण के लिए चर्चित वरिष्ठ पत्रकार राजेश विक्रांत को 26 दिसंबर की संध्या लखनऊ के ऐतिहासिक राय उमानाथ बली सभागार, भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय परिसर, कैसरबाग में आयोजित एक साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में “राजू श्रीवास्तव स्मृति सम्मान- 2025” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन “एक शाम राजू श्रीवास्तव के नाम” से अवधी के महानायक, फ़िल्म विकास निगम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव की स्मृति में अवधी विकास संस्थान ने किया था। जिसमें डॉ. हरि ओम (आईएएस) साहित्यकार एवं गायक, चंद्र प्रकाश, पूर्व आईएएस एवं जस्टिस चन्द्र भूषण पाण्डेय ने आईपीएस आर के चतुर्वेदी, उद्योगपति मनीष वर्मा, रंगकर्मी जगमोहन रावत, एडो. वसीम सिद्दीकी, डॉ अजय चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सेठ, लोकगायिका डॉ कुसुम वर्मा आदि के साथ मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार राजेश विक्रांत को राजू श्रीवास्तव स्मृति सम्मान से सम्मानित किया।
संस्था अध्यक्ष एडो. विनोद मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि राजेश विक्रांत सकारात्मक पत्रकारिता करते हैं। उन्होंने मुंबई माफिया: एक एनसाइक्लोपीडिया, आमची मुंबई, आजादी की लड़ाई में मुंबई का योगदान, मुंबई और हिंदी, आदिज्ञान मुंबई का कोली समुदाय और आमची मुंबई 2 अपनी इन पुस्तकों के जरिए मुंबई के विविध पक्षों को पाठकों के सामने पेश किया है। इस अवसर पर इतिहासकार व पर्यावरणविद तथा फीना गांव (बिजनौर) के कोहिनूर इंजीनियर हेमन्त कुमार, वरिष्ठ पत्रकार जयशंकर प्रसाद शुक्ल, मुकेश वर्मा, मोटिवेशनल गुरु समीर शेख, डॉ. आनंद ओझा, लेखिका व पत्रकार हेमलता त्रिपाठी, शिखा श्रीवास्तव, राज शेखर सिंह, डॉ. अरुण पाण्डेय, श्री उग्रसेन धर द्विवेदी (आईआरएस), हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी (कानपुर), प्रसिद्ध कॉमेडियन राजीव निगम, गायक मिथिलेश लखनवी सहित अनेक प्रतिष्ठित विभूतियां उपस्थित रहीं। राजेश विक्रांत का यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि मुंबई के इतिहास को शब्दों, संदर्भों और संवेदनाओं के माध्यम से सहेजने की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी है।
~ शामी एम इरफ़ान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article थलपति विजय का मलेशिया में शाही स्वागत, ऑडियो लॉन्च से पहले ही मचा धमाल!
Next Article प्रभास की ‘द राजा साब’ में मालविका मोहनन की एंट्री, भैरवी बनकर बिखेरी रहस्यमयी शान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग और रूपाली सूरी सुनील कोठारी के नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स में हुए शामिल
entertainment
April 20, 2026
शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी : कांग्रेस
national
April 20, 2026
क्या भारत को नई प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत है?
Articles national
April 20, 2026
“‘तान्ह्या चा नमन, राजे!’ अजय देवगन ने ‘राजा शिवाजी’ को दिया शौर्य भरा सलाम!”
entertainment
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?