मुंबई। चेम्बुर तेरापंथ सभा भवन में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा निर्देशित योगक्षेम संगठन यात्रा का आयोजन अणुविभा के उपाध्यक्ष विनोद जी कोठारी की अध्यक्षता में कीया गया। चेम्बुर अणुव्रत समिति के सदस्यों ने अणुविभा के पदाधिकारियों का एवं मुंबई अणुव्रत समिति के सभी पदाधिकारियों का अणुव्रत के दुप्पटे से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत गीत के संगान से किया गया।
अध्यक्ष रमेश जी सोनी ने सभी मेहमानों का स्वागत किया एवं कार्यकारणी की घोषणा की। मंत्री गणपत जी सोनी ने मंत्री प्रतिवेदन का वाचन किया एवं सभी क्षैत्रो द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया।
अणुविभा के उपाध्यक्ष विनोद जी कोठारी ने अणुविभा के प्रकल्पों की जानकारी दी।एवं सभी की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। अणुविभा के अन्तर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिपक जी डागलिया ने अणुव्रत सेवा साधक एवं प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया। चेम्बुर सभा अध्यक्ष रमेश जी धोका ने अपनी भावनाएं व्यक्त की।
महाराष्ट्र प्रभारी अनुविभा रोशन जी मेहता ने संगठन यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन अणुव्रत समिति मुम्बई उपाध्यक्ष सुमन जी चपलोत ने किया। आभार ज्ञापन सहमंत्री राकेश बडाला ने किया। अणुविभा से सर्वधर्म प्रभारी राजकुमार जी चपलोत, मिडीया प्रभारी महावीर जी बडाला, महाराष्ट्र राज्य प्रभारी भूपेंद्र जी वागरेचा, एसीसी महाराष्ट्र प्रभारी कंचन जी सोनी, गणपत जी डागलिया, राजेश जी चौधरी, मनोहर जी कच्छारा, सुरेश जी मेहता, राकेश जी बडाला, देवेंद्र जी लोढ़ा, राकेश जी बोहरा, अंजू जी कोठारी,
जसराज जी छाजेड़, रमेश जी राठौड़, दिनेश जी धाकड़, सुनील जी बोहरा, रतन जी कच्छारा, अनिल जी चंडालिया, सुरेश जी बाफना, नरेश जी बाफना, किशोर जी धाकड़, तरुणा जी कोठारी, अशोक जी बड़ाला, बसंत जी कुमठ, राजेश जी बाफना, किरण जी परमार, सुशील जी हिरण, विमला जी हिरण, ललिता जी सोनी, कल्पना जी जैन, भारती जी कच्छारा, मधु जी मेहता, संगीता जी चंडालिया, सीमा जी सांखला आदि गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
सभी क्षेत्रो से संयोजक, सह संयोजक एवं कार्यकारणी सदस्यों की अच्छी उपस्थिति रही।


