कंटालिया। तेरापंथ समाज गोरेगांव के श्रावकगण गुरु दर्शन के लिए कंटालिया पहुंचें, जिसमें गुरुदेव के प्रभात दर्शन, मंगलपाठ,अमृतवाणी, मुख्य मुनि श्री महावीर मुनि, दिनेश कुमार जी स्वामी, साध्वी प्रमुखा जी विश्रुत विभा जी एवं साध्वी वर्या जी आदि एवं चारित्र आत्माओं कि सेवा का लाभ लिया,पूज्य प्रवर द्वारा महती कृपा करके समय प्रदान करवाया जिसमें प्रभु के श्री चरणों में निवर्तमान सभा अध्यक्ष चतरजी सिंघवी नें अपने क्षेत्र की सभी गतिविधियों कों पूज्य प्रवर के श्री चरणों में निवेदन की करुणानिधान नें श्रवण कर,
मंद मंद मुस्कान के साथ दोनों हाथों सें आशीर्वाद के साथ आध्यात्मिक कि गंगा बरसाते हुवें हमें प्रेरणा पाथेय प्रदान करके हमें आध्यात्मिक कि बारिश नें नहला दिया,तत्पश्चात भिक्षु स्वामी के सिद्धांतो और जिज्ञासा,क्रोध पर नियंत्रण,अपनी आत्मा का कल्याण आदि विषयों पर सभी साधु संतो कि सेवा कि एवं समाधान एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
तत्पश्चात सिरियारी, बगड़ी,टाडगढ़ आदि क्षेत्रों में भृमण करकें चारित्र आत्माओं के दर्शन सेवा उपासना का लाभ लेकर,करकें आध्यात्मिक मोटिवेशन प्राप्त किया, गुरु दर्शन यात्रा कों सफल बनाने में संयोजक राकेश बोहरा, निवर्तमान सभा अध्यक्ष चतरलाल सिंघवी, सुमधुर गायक शांतिलाल बाफना,संपत सांखला, वरिष्ठ श्रावक श्री हीरालाल जी बाफना आदि कि विशेष सहभागिता रही।
कंटालिया {राजस्थान} पूज्य प्रवर के श्री चरणों में पहुंचें गोरेगांव के श्रावकगण .!

