मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में सभी धर्मों, धार्मिक ग्रंथों, पैग़म्बरों, धार्मिक गुरुओं और धार्मिक स्थलों के सम्मान तथा हेट स्पीच व हेट क्राइम के ख़िलाफ़ कड़े क़ानून का बिल पेश कर इस पहल को कार्यरूप देने पर, मुंबई के प्रमुख NGOs- सेवा ट्रस्ट, मीनारा मस्जिद ट्रस्ट, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड, मलिक लियाक़त हुसैन ट्रस्ट, नेशनल यूनानी आयुष एक्टिविस्ट ट्रस्ट, मुंबई सेंट्रल एसोसिएशन आदि – ने आज इस्लाम जिमख़ाना में सपा प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री अबू आसिम आज़मी जी का अभिनंदन किया और समाज में एकता व भाईचारे को बनाए रखने की इस कोशिश की सराहना की।
इस कार्यक्रम का आयोजन इस्लाम जिम खाना मुंबई में किया गया | इस कार्यक्रम में बोलते हुए अबू आजमी ने कहा आजकल किसी भी धर्म, धर्मगुरु, धर्म ग्रंथ, धार्मिक स्थल, पैगंबर इनके खिलाफ आपत्ति या अपमान जनक भड़काऊ भाषण वक्तव्य करते हुए आपसी भाईचारा के बिच नफरत फैलाई जा रही है, इस वजह से लॉ अंड ऑर्डर का सवाल खड़ा होता है, इसलिए किसी भी धर्म, धर्मगुरु, धर्मग्रंथ, धर्मस्थल, पैगंबर इनका अपमान करनेवालों के खिलाफ यह विधेयक हमने विधासभा में पेश किया है |
जिसमें कोई भी किसी भी धर्म, धर्मगुरु, धर्म ग्रंथ, धर्म स्थल के बारे में अपमानजनक वक्तव्य करें या सोशल मीडिया में फैलाए ऐसे लोगों के खिलाफ १० साल तक जेल की सजा और २ लाख तक का जुर्माना का प्रावधान किया गया है | इस तरह की सजा से हेट स्पीच और हेट क्राइम पर नियंत्रण होगा | इस कार्यक्रम में आमदार रईस शेख, प्रदेश कार्याध्यक्ष युसूफ अबरानी, प्रमुख महासचिव मेराज सिद्दीकी तथा अड़ रिजवान मर्चंट, मौलाना एजाज कश्मीरी, निजामुद्दीन राइन, नसीम सिद्दीकी, सरफराज आरजू उपस्थित थे |
हेट स्पीच और हेट क्राइम के खिलाफ पेश किए गए विधेयक के लिए अबू आसिम आज़मी का किया गया सत्कार

