By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राज्य महिला आयोग सदस्य ने बस्ती में आंगनवाड़ी केंद्रों व प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

राज्य महिला आयोग सदस्य ने बस्ती में आंगनवाड़ी केंद्रों व प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

Last updated: December 17, 2025 11:19 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

विक्रमजोत, बस्ती (उ.प्र.)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने बुधवार को बस्ती जिले के विक्रमजोत क्षेत्र में बाल विकास परियोजनाओं से जुड़े संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों पर गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की तथा एक प्राथमिक विद्यालय में सफाई व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बलराम सिंह और प्रोबेशन विभाग के अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने आयोग सदस्य का बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद टीम केशवपुर आंगनवाड़ी केंद्र पहुंची, जो नॉन-लोकेटेड केंद्र है और जहां कार्यकर्त्री विजय द्विवेदी तैनात हैं। यहां एकता सिंह ने बच्चों से गिनती और एबीसीडी सुनकर उनकी शिक्षा स्तर का जायजा लिया तथा गर्भवती महिला पूजा की गोद भराई की। सीडीपीओ बलराम सिंह ने इस अवसर पर भगवान रामचंद्र की प्रतिमा आयोग सदस्य को भेंट की। टीम ने इसके बाद शंकरपुर प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया। यहां आंगनवाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिला उर्मिला की गोद भराई एकता सिंह और सीडीपीओ बलराम सिंह ने संयुक्त रूप से की, साथ ही बच्ची आसानी का अन्नप्राशन भी कराया गया।
सीडीपीओ ने उपस्थित लोगों को गोद भराई और अन्नप्राशन की महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गोद भराई से गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा सुनिश्चित होती है, जबकि अन्नप्राशन के साथ दो वर्ष तक स्तनपान से मां का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और बच्चा स्वस्थ नागरिक बनता है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह के साथ एकता सिंह ने स्कूल किचन का निरीक्षण किया और वहां बनी तहरी का स्वाद चखा। हालांकि, विद्यालय के बाथरूम में गंदगी देखकर वे बेहद नाराज हुईं। उन्होंने सफाई कर्मियों रमेश चंद्र और राम प्रसाद को फटकार लगाई तथा सीडीपीओ को उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य सेविका कुमुद सिंह, सरिता सिंह तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन लता, कृष्णावती सिंह, विजय द्विवेदी, कुसुम लता, रानी, हर्ष कुमारी, सीता, सती आदि उपस्थित रहीं। सीडीपीओ बलराम सिंह ने शंकरपुर आंगनवाड़ी की व्यवस्थाओं की सराहना की। निरीक्षण समाप्त होने के बाद एकता सिंह जिले से प्रस्थान कर गईं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वरुण धवन ने बताया कैसे मुकेश छाबड़ा ने बनाई ‘बॉर्डर 2’ की दमदार टीम
Next Article स्पिक मैके (SPIC MACAY) आयोजित करेगा मुंबई के स्कूलों और कॉलेजों में 150 सांस्कृतिक कार्यक्रम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026
रितेश देशमुख–जिनिलीया देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ रिलीज़ से पहले मंदिर में लिया आशीर्वाद
entertainment
April 26, 2026
“बेंगलुरु में गुरूभक्ति और समर्पण का संगम:
social
April 26, 2026
आचार्य महाश्रमण का 65वां जन्मोत्सव, दीक्षोत्सव व 17वां पदाभिषेक उल्लासपूर्वक संपन्न
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?