पर्वत पाटिया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में पर्वत पाटिया महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी के 100वेंदीक्षा दिवस पर जप व तुलसी अभ्यर्थना कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। तुलसी गीत की मधुर स्वर लहरियो के साथ मंडल की बहिनों ने मंगलाचरण किया।
अध्यक्ष सुमन जी बैद ने सभी का स्वागत करते हुए कहा आज हम महिलाओं का विकास गुरुदेव की ही देन है नया मोड़ ने हमें मंच दिया जिससे सामाजिक हो या राजनैतिक हर क्षेत्र में विकास किया है। परामर्शक कुसुम जी बोथरा ने अपने भावों की अभिव्यक्ति देते हुए कहा ग्यारह वर्ष की छोटी वय में संयम पथ पर कदम रखा और बाइस वर्ष की उम्र में तेरापंथ धर्मसंघ के नवें आचार्य बन इकसठ वर्ष तक पाट को दीप्यमान किया। ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका खुशबू जी पींचा ने आचार्य श्री के कर्तृत्व को उजागर करते उनके अवदान ज्ञानशाला के बारे में बताया।
कार्यकारिणी सदस्य राजू देवी बोथरा, सुनीता पारख, प्रेरणा बोथरा एवं रेखा पुगलिया ने कविता, गीतिका आदि के द्वारा अपने भावों को प्रस्तुत किया।अंत में तुलसी स्लोगन प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया साथ ही महिला मंडल द्वारा संचालित जीव अजीव प्रश्नोत्तरी 2,3,4,5 के सभी विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया प्रतियोगिता के संयोजक प्रायोजक को भी महिला मंडल द्वारा सम्मानित किया गया । आगम प्रभारी कुसुम जी बोथरा ने वर्ष 2023/2024 के प्रमाण पत्र वितरित किए सभी को प्रतिवर्ष आगम भरने के लिए प्रेरित किया।महिला मंडल मंत्री मधु झाबक ने नारी जाति के उन्नायक गणाधिपति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए सभी का आभार ज्ञापन किया कार्यक्रम का कुशल व सफल संचालन कार्यकारिणी सदस्य प्रिया पुगलिया ने किया। कार्यक्रम में बहिनों की उपस्थिति सराहनीय रही
तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया द्वारा जप संग तुलसी अभ्यर्थना

