By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: संजय मिश्रा-महिमा चौधरी की ताज़ा ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने मचाई धूम, ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का वीडियो टीज़र OUT
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

संजय मिश्रा-महिमा चौधरी की ताज़ा ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने मचाई धूम, ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का वीडियो टीज़र OUT

Last updated: December 1, 2025 5:02 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
Highlights
  • “बाबू जी करने चले है बियाह” टीज़र का माहौल सेट कर देती है-हल्की-फुल्की हंसी, एक प्यारा सा नॉस्टैल्जिया और संजय मिश्रा-महिमा चौधरी की बेहद नैचुरल केमिस्ट्री

संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी इन दिनों खूब चर्चा में है, और अब उनकी फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का वीडियो टीज़रहल्की-फुल्की शरारत घुल जाती है। आगे चलकर व्योम यादव अचानक उत्साहित होकर बताते हैं कि उन्हें “मां मिल गई”, और फिर शुरू होता है हिचकिचाहटों और घरेलू मज़ाकी है। कुछ समय पहले उनकी “शादी” वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, उसके बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों में अलग ही उत्साह है।
टीज़र की शुरुआत में संजय मिश्रा, दुर्लभ प्रसाद बने, बड़ी मासूमियत से प्रार्थना करते दिखते हैं-“हे बजरंगबली, अगर मेरी कुंडली में दूसरी शादी लिखी हो, तो किसी सभ्य, पढ़ी-लिखी, सुंदर और कला-प्रेमी लड़की से करा देना।” और जैसे किसी दुआ का तुरंत जवाब मिलता हो, ठीक उसी वक्त महिमा चौधरी की मीठी-सी एंट्री होती है, उनसे टकराती हुई-यहीं से कहानी में एक प्यारी, हल्की-फुल्की शरारत घुल जाती है। आगे चलकर व्योम यादव अचानक उत्साहित होकर बताते हैं कि उन्हें “मां मिल गई”, और फिर शुरू होता है हिचकिचाहटों और घरेलू मज़ाक से भरा एक मजेदार कॉमेडी ड्रामा है । जब दुर्लभ प्रसाद को महिमा से मिलने के लिए कहा जाता है, तो मिश्रा जी अपने अंदाज़ में मुस्कुराते हुए कहते हैं-“हम लड़के वाले हैं मां को खुद ही आकर मुझे देखना पड़ेगा!”
एक मिनट लंबे टीज़र के आख़िर में “बाबू जी करने चले है बियाह ” गाने पर होता है, जहां दुर्लभ प्रसाद हंसते हुए बताते हैं कि जिस लड़की से उनकी शादी होने वाली है, वह बिल्कुल महिमा चौधरी जैसी दिखती है। इसी पर उनका साला भी हंसते-हंसते कह देता है-“मुझे पहले से पता था मेरी बहन के जाने के बाद सिर्फ महिमा चौधरी ही आएंगी।” संजय मिश्रा और महिमा की यह सहज, दिल को छू लेने वाली केमिस्ट्री ही टीज़र की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरती है। क्शा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म एकांश बच्चन और हर्षा बच्चन द्वारा निर्मित है, रमित ठाकुर फ़िल्म के सह-निर्माता हैं। कहानी और स्क्रीनप्ले प्रशांत सिंह ने लिखे हैं। संजय मिश्रा और महीमा चौधरी के साथ  फिल्म में व्योम यादव, पलक लालवानी, प्रवीण सिंह सिसोदिया, नवनी प्रीहर और श्रीकांत वर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आयेंगे। ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का टीज़र अब सिनेमाघरों में मस्ती 4 के साथ देखा जा सकता है। फिल्म 19 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हो रही है।
https://youtu.be/-50xs7sLwWw?si=fwxKCwEidt6MqLqT

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारतीय सिनेमा के बागी की वापसी! सिद्धांत चतुर्वेदी निभाएंगे भारतीय सिनेमा के दिग्गज, वी. शांताराम की भूमिका
Next Article सलमान खान ने आशिष चंचलानी को “इंडियन डिजिटल एंटरटेनमेंट के असली गेम चेंजर, द ओजी” कहकर पेश किया,

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026
इम्तियाज़ अली की ‘Main Vaapas Aaunga’ से दिलजीत दोसांझ और ए. आर. रहमान का गाना हुआ रिलीज़
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?