बारात तैयार है और बाराती भी, लेकिन किसकी डोली उठेगी? कपिल शर्मा किस किस को प्यार करूं 2 में अपने सबसे पसंदीदा अवतार में लौट आए हैं। इस बार, वह तीन नहीं बल्कि चार शादियां कर रहे हैं और अपने सच्चे प्यार की तलाश में हैं। पागलपन और बढ़ने के साथ, कपिल शर्मा खुद को हर तरह की शादी में पा रहे हैं, निकाह से लेकर फेरों और कसमों तक। ट्रेलर देखने के बाद माना जा रहा है कि कन्फ्यूजन, कॉमेडी और नॉन-स्टॉप ड्रामा की फिल्म में कोई कमी नहीं होगी साथ ही एक हेल्दी फैमिली एंटरटेनर भी फिल्म में देखने को मिलेगा।
#KKPK2 बेहतरीन शादी-कॉमेडी देने के लिए तैयार है, जिसमें कपिल का किरदार एक मज़ेदार मल्टीकल्चरल शादी की उलझन में फंसा हुआ है। अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित, किस किस को प्यार करूं 2 का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान द्वारा वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया गया है। यह पारिवारिक मनोरंजन फिल्म 12 दिसंबर, 2025 को बड़े पर्दे पर आएगी।
कपिल शर्मा की फिल्म “किस किस को प्यार करूं 2” का ट्रेलर लांच, चार-चार हिरोइनों संग रोमांस करते आएंगे नजर

