By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: टेकटेक्सटिल इंडिया 2025 की जोरदार शुरूआत – फंक्शनल टेक्सटाइल का एक नए दौर में प्रवेश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

टेकटेक्सटिल इंडिया 2025 की जोरदार शुरूआत – फंक्शनल टेक्सटाइल का एक नए दौर में प्रवेश

Last updated: November 19, 2025 7:26 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई। भारत के प्रीमियर ट्रेड फेयर, टेकटेक्सटिल (टेकटेक्सटाइल) इंडिया 2025 की शुरूआत बॉम्बे एक्जिबिशन सेंटर में हो गई। 19 नवंबर से 21 नवंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय एक्जिबिशन में दुनिया- देश भर के 215 एक्जिबिटर हिस्सेदारी कर रहे हैं। इनमें 80 एक्जिबिटर ऐसे हैं जो पहली बार इस एक्जिबिशन में हिस्सेदारी करेंगे जहां टेक्सटाइल वैल्यू चेन से जुड़ी 12 आधुनिक कार्यप्रणाली पर आधारित टेक्सटाइल सेगमेंट के साक्षी बनेंगे।
टेकटेक्सटिल के इस 10वें संस्करण का आयोजन, मेसे फ्रेंकफर्ट ट्रेड फेयर्स इंडिया के सौजन्य से किया जा रहा है जिसमें टेकनिकल टेक्सटाइल्स, नॉन औवेन और कांपोजिट्स का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। तेजी से विस्तार ले रही टेक्सटाइल इंडस्ट्री के विकास को प्रदर्शित करने वाले इस शानदार शो में कुल 300 से ज्यादा ब्रांड, डेडिकेटेड स्पोर्टटेक पैवेलियन और जर्मन पैवेलियन रहेंगे जहां 13 ब्रांडों का प्रदर्शन अलग से किया जाएगा। इस मशहूर बी2बी इवेंट में शामिल होने वाले मेहमानों के सामने एक दूसरे से जुड़ने और नेटवर्किंग के अच्छे अवसर होंगे जहां वे आधुनिक पीढ़ी के साल्यूशन के साथ ही, मजबूत पार्टनरशिप तैयार करने का मौका मिलेगा।
शो के उद्घाटन समारोह में टेक्सटाइल जगत की जानीमानी हस्तियां गेस्ट ऑफ ऑनर, तमिलनाडू सरकार के टेक्सटाइल विभाग की डायरेक्टर ऑफ टेक्सटाइल, श्रीमती आर. ललिता, आई.ए.एस., प्रमोद खोसला, मेंबर ऑफ कमेटी, दी मैनमेड एंड टेक्निकल टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (मेटएक्सिल), इंडियन टेक्सटाइल्स एसोसिएशन (आईटीटीए) के चेयरमैन महेश कुडव, मेसे फ्रैंकफर्ट जीएमबीएच के टेक्निकल टेक्सटाइल्स एंड प्रोसेसिंग, ब्रैंड मैनेजमैंट की डायरेक्टर सैबिन शाह्रर और मेसे फ्रैंकफर्ट एशिया होल्डिंग्स लिमिटेड के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर और बोर्ड मेंबर राज मानेक शामिल हुए। कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं गेस्ट ऑफ ऑनर और तमिलनाडू सरकार के डायरक्टरेट ऑफ टेक्सटाइल की डायरेक्टर ऑफ टेक्सटाइल्स श्रीमती आर. ललिता, आईएएस ने कहा, ”टेकटेक्सटील इंडिया 2025 एक्सपो की भूमिका जानेमाने इनोवेटरों, नीतिनिर्माताओं और कंपनियों को एकसाथ जोड़ने की रही है, ताकि टेक्सटाइल जगत के विकास को लेकर उचित नीतियां तैयार की जा सकें। मेरा मानना है कि मानवनिर्मित धागे, भारत का एक उभरता हुआ सेक्टर है। सस्टेनिबिलिटी और वितरण को आगे बढ़ाकर अच्छी तकनीकी से जोड़ने पर भारत के रिसर्च और विकास को गति दी जा सकती है।”
इस अवसर पर मेसे फ्रैंकफर्ट एशिया होल्डिंग्स लिमिटेड के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर और बोर्ड मेंबर राज मानेक ने कहा,“भारत सरकार के अच्छे सहयोग, तकनीकी विकास और वैश्विक स्तर पर बढ़ रही सस्टेनेबल मैटिरीयल्स की मांग के चलते भारत के टैक्सटाइल इंडस्ट्री में व्यापक बदलाव देखने में आ रहे हैं। टेकटेक्सटिल इंडिया 2025 के तीन दिन चलने वाले इस विशाल आयोजन में, न सिर्फ अत्याधुनिक टेक्निकल टेक्सटाइल और नान-ओवन देखने-समझने का अवसर मिलेगा बल्कि, यहां आने वाले लोगों की जानकारी भी बढ़ेगी जब नीतियों को जमीन पर लाने का तेज प्रयास चल रहा है। उच्च स्तरीय मूल्यों, सस्टेनेबल और ग्लोबल स्तर पर चल रही प्रतियोगिता वाले टैक्सटाइल प्रोडक्शन की दुनिया को एक नए ढंग से देखने की कोशिश चल रही है। साथ ही, सरकार द्वारा भारतीय टेक्सटाइल उद्योग को ऊपर उठाए जा रहे कदमों और टेकटेक्सटिल इंडिया 2025 जैसे टेक्सटाइल प्लेटफार्मों के माध्यम के परस्पर समन्वय से, वैश्विक स्तर पर भारत की टैक्सटाइल इंडस्ट्री की नेतृत्वकारी ताकत में बढ़ोतरी आएगी। हमारे इस आयोजन का मकसद हमेशा से यही प्रयास रहा है कि इनोवेशन, सहयोग और अवसर को एक स्थान पर लाकर एक ऐसी टेक्सटाइल इंडस्ट्री खड़ी हो जो भविष्य के लिए तैयार होने साथ ही, ज्यादा से ज्यादा मजबूत हो।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महातपस्वी महाश्रमण का महाश्रम : एक दिन में किया 26 कि.मी. का विहार
Next Article जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने आदित्य धर की ऑल-स्टार एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर का ट्रेलर लॉन्च किया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026
रितेश देशमुख–जिनिलीया देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ रिलीज़ से पहले मंदिर में लिया आशीर्वाद
entertainment
April 26, 2026
“बेंगलुरु में गुरूभक्ति और समर्पण का संगम:
social
April 26, 2026
आचार्य महाश्रमण का 65वां जन्मोत्सव, दीक्षोत्सव व 17वां पदाभिषेक उल्लासपूर्वक संपन्न
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?