मुंबई। नानावटी मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने डॉ. नीलेश जी. सतभाई को प्लास्टिक, रीकंस्ट्रक्टिव माइक्रोसर्जरी एंड हैंड ट्रांसप्लांटेशन डायरेक्टर के रूप में नियुक्त करने का एलान किया है। डॉ. सतभाई को भारत के अग्रणी हैंड ट्रांसप्लांट सर्जन के रूप में जाना जाता है।
उनके नाम पर 2020 में मुंबई में पहला सफल बाइलेटरल हैंड ट्रांसप्लांट करने की उपलब्धि है। सर्जरी के क्षेत्र में दो दशक से ज्यादा की विशेषज्ञता के साथ डॉ. सतभाई ने हाथों के प्रत्यारोपण एवं माइक्रोसर्जरी के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय सर्जरी को अंजाम दिया है। उन्होंने 13 मरीजों में 24 हैंड ट्रांसप्लांटेशन किए हैं। क्वाड्रपल एम्प्यूटी मरीज में भारत का पहला सफल बाइलेटरल हैंड ट्रांसप्लांट, कॉन्जेनिटल हैंड एबसेंस (सिम्ब्राकिडैक्टिली) की स्थिति में एशिया का पहला हैंड ट्रांसप्लांट और एशिया में कंधे से लेकर पूरे हाथ की पहली बाइलेटरल सर्जरी जैसी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां उनके नाम हैं।
उनकी नियुक्ति को लेकर मैक्स हेल्थकेयर में वेस्टर्न रीजन के डायरेक्टर एवं चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ विवेक तळावलीकर ने कहा, ‘हमारी लीडरशिप टीम में डॉ. नीलेश जी. सतभाई का स्वागत करने की हमें खुशी है। हाथों के प्रत्यारोपण औैर रीकंस्ट्रक्टिव माइक्रोसर्जरी के मामले में उनके काम ने भारत एवं विश्व में कई मानक स्थापित किए हैं। उनकी विशेषज्ञता से जटिल सर्जिकल इंटरवेंशन के मामले में नानावटी मैक्स की क्षमता बढ़ेगी और रीकंस्ट्रक्टिव जरूरतों वाले मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण दिखेगी। ’ डॉ. सतभाई के नाम कई अकादमिक एवं क्लीनिकल उपलब्धियां हैं। उन्हें यूएसए के मायो क्लीनिक, फिलाडेल्फिया के पेन मेडिसिन, ताइवान के चैंग गंग मेमोरियल हॉस्पिटल और जापान के ओगोरी दाइची जनरल हॉस्पिटल में इंटरनेशनल फेलोशिप मिल चुकी है। उन्होंने मुंबई के बीजे वाडिया हॉस्पिटल फॉर चिल्ड्रेन में ओनररी कंसल्टेंट के रूप में भी सेवा दी है। साथ ही शहर के कई प्रमुख अस्पतालों में माइक्रोसर्जरी विभाग का नेतृत्व कर चुके हैं।
अपनी नई भूमिका को लेकर डॉ. सतभाई ने कहा, ‘नानावटी मैक्स हॉस्पिटल ने लगातार इलाज के क्षेत्र में इनोवेटिव प्रक्रियाओं को अपनाया है और उनके इस मिशन का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित अनुभव कर रहा हूं। हाथों के प्रत्यारोपण और माइक्रोसर्जरी से सिर्फ शारीरिक गतिविधियां ही नहीं सुचारु होती हैं, बल्कि इनसे आजादी, सम्मान एवं आत्मविश्वास की भावना भी आती है। मैं कॉम्प्लेक्स सर्जिकल केयर के क्षेत्र में नई संभावनाओं के लिए नानावटी मैक्स की प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।’ डॉ. सतभाई की विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में हैंड ट्रांसप्लांटेशन, रीकंस्ट्रक्टिव माइक्रोसर्जरी, फंक्शनल अपर लिंब रीस्टोरेशन, ब्रेकियल प्लेक्सेज और पेरिफेरल नर्व सर्जरी, पीडियाट्रिक प्लास्टिक सर्जरी और लिम्फैटिक माइक्रोसर्जरी शामिल हैं। नानावटी मैक्स भारत एवं विदेश के अपने मरीजों को लाभ पहुंचाने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित विशेषज्ञता एवं अत्याधुनिक मेडिकल केयर को साथ लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
नानावटी मैक्स से जुड़े प्लास्टिक व हैंड सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. नीलेश जी. सतभाई
Highlights
- प्लास्टिक, रीकंस्ट्रक्टिव माइक्रोसर्जरी और हैंड ट्रांसप्लांटेशन डायरेक्टर के रूप में संभाली जिम्मेदारी

