By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आशीष चंचलानी और एस.एस. राजामौली मिलकर रचेंगे 2025 का सबसे बड़ा ग्लोबट्रॉटर इवेंट!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

आशीष चंचलानी और एस.एस. राजामौली मिलकर रचेंगे 2025 का सबसे बड़ा ग्लोबट्रॉटर इवेंट!

Last updated: November 14, 2025 4:00 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

भारत के सबसे बड़े डिजिटल स्टार्स में से एक, आशीष चंचलानी अब अपने करियर के नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। वह अपनी आने वाली वेब सीरीज़ एकाकी से डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं, जिसमें वह एक्टिंग, राइटिंग और प्रोड्यूस भी खुद कर रहे हैं।
इसका ट्रेलर पहले ही ऑनलाइन जबरदस्त चर्चा में है और फैन्स बेसब्री से जानना चाहते हैं कि इस बार आशीष क्या नया लेकर आ रहे हैं।
बढ़ते उत्साह के बीच, आशीष अब 2025 के सबसे बड़े इवेंट की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं यानी एस. एस. राजामौली की आने वाली फिल्म ग्लोबट्रॉटर का ग्रैंड लॉन्च। अपनी खास स्टाइल, ह्यूमर और एनर्जी के साथ आशीष इस मेगा इवेंट को हैदराबाद में होस्ट करेंगे, जहां भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इतने बड़े जश्न के बीच, ये इवेंट एक अनोखा और यादगार अनुभव बनने जा रहा है, और आशीष के माइक थामने से एंटरटेनमेंट की कमी बिल्कुल नहीं होगी। आशीष चंचलानी और एस. एस. राजामौली का एक मजेदार और दिलचस्प वीडियो शेयर करते हुए ऑफिशियल हैंडल ने ट्वीट किया, “तो शुरू हो जाए…
@ashchanchlani होस्ट करेंगे @thetrilight द्वारा पेश किया गया #GlobeTrotterEvent
15 नवंबर, तैयार हो जाइए एक जबरदस्त और यादगार दिन के लिए।”
https://x.com/globetrotterofl/status/1988866514746048928?s=46
मजेदार प्रमो वीडियो में आशीष चंचलानी कमरे में घुसते हुए कहते हैं कि किसी ने उनका अपहरण कर लिया और पासपोर्ट चुरा लिया है। जैसे ही वह अंदर आते हैं, एस. एस. राजामौली शांत बैठकर उनका इंतजार करते दिखते हैं। आशीष जब वजह पूछते हैं, तो राजामौली मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “हमारे यहां ऐसा ही होता है।”
आशीष ने एस. एस. राजामौली के साथ एक तस्वीर भी शेयर की और ट्वीट किया,
“सपनों जैसा #Globetrotter, @ssrajamouli”
https://x.com/ashchanchlani/status/1988914236739792930?s=46
इसके अलावा, आशीष चंचलानी की आने वाली सीरीज़ एकाकी एक हॉरर-कॉमेडी थ्रिलर है, जिसमें डर, सस्पेंस और हंसी का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। यह जॉनर आशीष की टाइमिंग और टेंशन दोनों पर पकड़ को बखूबी दिखाता है। अपनी शार्प स्टोरीटेलिंग और कॉमेडी इंस्टिंक्ट के लिए मशहूर आशीष अब तक का अपना सबसे बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं, जहां वह एक साथ राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। एकाकी का प्रीमियर 27 नवंबर 2025 को सिर्फ ACV स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बॉलीवुड सितारों का ब्लैक कुर्ता और उनका वर्सेटाइल-टाइमलेस लुक
Next Article किस किसको प्यार करूं 2 का पहला धमाका – हनी सिंह और कपिल शर्मा की ‘फुर्र’ आउट!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राजधानी दिल्ली में फिर हैवानियत, बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार
national
May 14, 2026
आईसीआईबी और मलेशिया के कॉन्सुलेट जनरल ने मिलकर “सलाम मुंबई- मलेशिया एडिशन” को बनाया सुपरहिट!
entertainment
May 14, 2026
हरमन बावेजा बने ‘सिस्टम’ के राइटर: “ये कहानी है लोगों, पावर और जस्टिस की!”
entertainment
May 14, 2026
आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई को रिलीज़ होगी
entertainment
May 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?