मुन्नावर फारूकी के लिए ये वक्त किसी ‘गोल्डन चैप्टर’ से कम नहीं है! एक ही हफ्ते में ओटीटी और टीवी दोनों जगह धूम मचाने के बाद, मुन्नावर ने इंस्टाग्राम पर एक कैरोसेल पोस्ट डालकर अपने इन माइलस्टोन्स को सेलिब्रेट किया।
सबसे ऊपर है उनकी सीरीज़ फर्स्ट कॉपी सीज़न 2, जो ऑरमैक्स के मुताबिक इस हफ्ते की #1 ओरिजिनल फिक्शन सीरीज़ बनी है, 2.8 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ के साथ! शो में ‘पायरेसी किंग आरिफ भाई’ (मुन्नावर) की इंटरनेशनल जर्नी दिखाई गई है, और फैंस इसे मुन्नावर के अब तक के सबसे दमदार परफॉर्मेंस में गिन रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए मुन्नावर ने लिखा, “क्या आप मेरा समय खरीदना चाहते हैं? यह महंगा है! अब बाकी तस्वीर के कैप्शन पर आप मुझे कमेंट करें ”
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती! उनका रियलिटी शो धमाल पति पत्नी और पंगा, जिसे वो सोनाली बेंद्रे के साथ होस्ट कर रहे हैं, ने भी टॉप 5 नॉन-फिक्शन शो में जगह बनाई है यानी मुन्नावर हर फॉर्मैट में हिट हैं! पोस्ट की बाकी तस्वीरों में उनके चेहरे पर वही सुकून झलक रहा था सोनाली बेंद्रे के साथ एक प्यारा फ्रेम, गायक शान के साथ एक मज़ेदार पल, उनकी प्यारी बिल्ली हेज़ल की झलक, और पत्नी के साथ शांत ब्रेकफास्ट मोमेंट सब कुछ “रिलैक्स्ड स्टार” वाइब देता हुआ। वर्क फ्रंट की बात करें तो मुन्नावर जल्द ही महेश मांजरेकर के साथ थ्रिलर सीरीज़ अंगड़िया में नज़र आने वाले हैं।

