By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रोड्यूसर ख्याति मदान की कबूतरबाजी पर आधारित फ़िल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे जितेंद्र कुमार और पूजा भट्ट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

प्रोड्यूसर ख्याति मदान की कबूतरबाजी पर आधारित फ़िल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे जितेंद्र कुमार और पूजा भट्ट

Last updated: November 10, 2025 12:34 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

पंचायत, कोटा फैक्ट्री, जादूगर, शुभ मंगल ज्यादा सावधान और हाल ही में रिलीज़ भागवत: चैप्टर वन- राक्षस जैसी फ़िल्मों और सीरीज में अपनी सच्ची और दिल को छू लेने वाली अदाकारी से दर्शकों की पसंद बने जितेंद्र, निर्मात्री ख्याति मदान की फिल्म में एक जुनूनी कबूतरबाज़ का किरदार निभाने जा रहे हैं।
पूजा भट्ट इस फिल्म में जितेंद्र की माँ की भूमिका निभाते हुए दिखेंगी – एक संवेदनशील और गहरी परतों वाला किरदार। ज़ख्म, तुमन्ना और डैडी जैसी फिल्मों में अपनी सशक्त प्रस्तुतियों के लिए याद की जाने वाली पूजा भट्ट इस फिल्म के साथ एक बार फिर दर्शकों को अपनी भावनात्मक अभिनय क्षमता का एहसास कराएंगी। जितेंद्र कुमार अब एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति की उन गलियों से जन्म लेती है जहाँ अब भी छतों पर शामें कबूतरों के पंखों से सजती हैं।
इस फिल्म में उनके साथ नेशनल अवॉर्ड विजेता पूजा भट्ट नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण ख्याति मदान की कंपनी नॉट आउट एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। शुभ मंगल सावधान के लेखक और शुभ मंगल ज्यादा सावधान के लेखक-निर्देशक हितेश केवल्या फ़िल्म के सह निर्माता हैं। इस फ़िल्म के बिलाल हसन डेब्यू डायरेक्टर है जिनकी पुरस्कृत शॉर्ट फिल्म चुपचाप को फ़िल्मफ़ेयर में नामांकन भी मिला था। कहानी की पृष्ठभूमि है कबूतरबाज़ी – एक प्राचीन भारतीय परंपरा जहाँ मोहल्लों की छतों पर पाले गए कबूतर आसमान में उड़ते हैं और दिलों को जोड़ते हैं। यह सिर्फ कबूतर उड़ाने का खेल नहीं, बल्कि जुनून, विरासत और रिश्तों की कहानी है। इस अद्भुत परंपरा के बीच बुनी गई यह कथा बेहद मानवीय, भावनात्मक और दिल के करीब है।
फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष शुरू होगी।नॉट आउट एंटरटेनमेंट लगातार अलग-अलग जॉनर में नया और प्रयोगधर्मी सिनेमा के विषयों पर कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। कंपनी इस समय अभूतपूर्व का निर्माण कर रही है – 90 के दशक के आगरा में सेट रोम-हॉर-कॉम, जिसमें रित्विक भौमिक और सात बेहतरीन कलाकारों की टीम शामिल है। इसके बाद कंपनी एक हॉरर फिल्म बनाएगी, जो एक वास्तविक राष्ट्रीय त्रासदी से प्रेरित है और जिसमें अहान शेट्टी प्रमुख भूमिका में होंगे।इन फिल्मों के साथ, नॉट आउट एंटरटेनमेंट खुद को नए युग के कमर्शियल सिनेमा में ऐसी आवाज़ के रूप में स्थापित कर रही है, जो ताज़गी भरी कहानियाँ को मौलिक दृष्टिकोण के साथ बड़े परदे तक पहुँचाती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नेशनल अवॉर्ड विजेता विक्रांत मैसी ने दिखाया ‘इंडियन आइडल’ को अपना समर्थन
Next Article नए डांसिंग स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्मफेयर मंच पर मचाया धमाल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में हुआ आचार्य श्री महाश्रमण जी के 65वें जन्म दिवस और 17वें पट्टोत्सव का आयोजन
social
April 25, 2026
MWGJA द्वारा ज्वेलरी उद्योग हेतु GST सेमिनार का सफल आयोजन
social
April 25, 2026
“मेरी कोई 100 करोड़ वाली फिल्म नहीं, फिर भी मैं इंडस्ट्री की सबसे सफल प्रोड्यूसर्स में हूँ,” – ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा कपूर का सक्सेस पर हटके नजरिया
entertainment
April 25, 2026
6 दिसंबर 1992: ‘आखिरी सवाल’ का प्रोमो बढ़ा रहा सस्पेंस
entertainment
April 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?